टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल की बदलेगी भूमिका? बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है कांग्रेस, इन समीकरणों से चर्चा में है नाम

रायपुर:

लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में चुनाव हार चुकी कांग्रेस अपने संगठन में बदलाव कर सकती है। संगठन में बदलाव को लेकर सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, राज्य के संगठन में भी बदवाल की अटकलें हैं। टीएस सिंहदेव को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हाल ही में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा था कि अगले विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में होंगे।

राज्य के राजनीति से बाहर हो सकते हैं भूपेश बघेल
अटकलें लगाई जा रही हैं कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिस कारण राज्य की सियासत में उनकी सक्रियता कम हो सकती है। भूपेश बघेल कांग्रेस में ओबीसी के सबसे बड़े चेहरे हैं। ऐसे में देशभर में ओबीसी वर्ग को साधने के लिए उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया जा सकता है। गुरुवार को भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से लौटे हैं। उन्के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है।

क्या कहा भूपेश बघेल ने
संगठन में बदलाव के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा- यह हाईकमान का विशेषाधिकार है। ऐसे मामलों में हमारा कुछ कहना नहीं है। हाईकमान जो भी निर्देश देगा और जहां भी काम सौंपेगा, सभी उसके अनुसार चलेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जब-जब मुझे जिम्मेदारी दी है, मैंने निर्वहन किया है। यह अलग बात है कि कहीं पर परिणाम अच्छा आया तो कहीं पर खराब था। मुझे लगता है कि पार्टी की ओर से आगे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, पार्टी के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन तो प्रकृति का नियम है। संगठन में निरंतर बदलाव होते रहते हैं। बड़े बदलाव लोगों की नजरों में आ जाते हैं, छोटे बदलाव नजर नहीं आते हैं।

टीएस सिंहदेव बन सकते हैं अध्यक्ष
टीएस सिंहदेव के प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं। नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम के बाद कांग्रेस अपने संगठन में बदलाव कर सकती है। दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस को तीन चुनावों में हार देखनी पड़ी है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि दीपक बैज की जगह सीनियर नेता टीएस सिंहदेव को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यह भी दावा किया जा रहा है कि भूपेश बघेल के राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में जाने से टीएस बाबा को जिम्मेदारी मिलनी तय है।

इन कारणों से टीएस बाबा बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
टीएस सिंहदेव के प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही हैं। उसका सबसे बड़ा कारण है कि टीएस सिंहदेव सभी गुटों को लेकर साथ चलते हैं। टीएस सिंहदेव की छवि सॉफ्ट हिन्दुत्व के नेता के तौर पर है। वहीं, राजघराने से संबंध भी है। कांग्रेस की गुटबाजी को कम करने के लिए टीएस बाबा को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

About bheldn

Check Also

UP: बेटी की रेप के बाद हत्या, बचने के लिए गढ़ी कढ़ी वाली कहानी… वहशी बाप की करतूत सुन सन्न रह जाएंगे

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक व्यक्ति पर अपनी सात …