13.5 C
London
Friday, October 17, 2025
Homeराज्यसदगुरु और ईशा फाउंडेशन को लेकर बवाल! यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के...

सदगुरु और ईशा फाउंडेशन को लेकर बवाल! यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जानिए जयपुर कनेक्शन

Published on

जयपुर

यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के खिलाफ जयपुर के नाहरगढ़ थाने में एक केस दर्ज हुआ है। चांदपोल बाजार निवासी धनंजय फतेहपुरिया ने श्याम मीरा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फतेहपुरिया का आरोप है कि आरोपी ने सदगुरु की लोकप्रियता और ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि उत्सव का उपयोग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अपलोड किया है। इस वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है और वह वीडियो साम्प्रदायिक तनाव भड़काने वाला है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर शंकरलाल को सौंपी गई है।

सदगुरु आश्रम में दीक्षा पर उठाए थे सवाल
कुछ सप्ताह पहले श्याम मीरा सिंह ने सदगुरू के आश्रम में दी जाने वाली दीक्षा से जुड़े कार्यक्रमों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ईमेल के स्क्रीन शॉट से एक वीडियो खबर बनाकर अपने यूट्यूब पर अपलोड किया था। ऐसा दावा किया गया था कि सदगुरू के आश्रम में बालिकाओं को दीक्षा देने के दौरान उनके कमर के ऊपर के कपड़े खुलवाए जाते हैं। इस तरह का वीडियो अपलोड करने के बाद श्याम मीरा सिंह विवादों में आ गए थे। सदगुरु के लाखों अनुयायियों ने कहा कि वीडियो में दिखाए गए ईमेल्स फर्जी हैं। इस तरह के ईमेल कोई भी बना कर वायरल कर सकते हैं। इस वीडियो को अपलोड करने के बाद श्याम मीरा सिंह पर सदगुरु आश्रम को बदनाम करने के षड़यंत्र का हिस्सा होने के आरोप लगे।

राम रहीम ने ठोका था दो करोड़ की मानहानि का दावा
राम रहीम ने भी दो साल पहले श्याम मीरा सिंह पर मानहानि का केस किया था। श्याम मीरा सिंह द्वारा बनाए गए एक वीडियो पर राम रहीम को आपत्ति थी। मानहानि का केस दर्ज कराते हुए राम रहीम को और से वीडियो डिलीट करने की मांग की गई। यह केस कई दिनों तक चला। एक बार श्याम मीरा सिंह को वह वीडियो प्राइवेट करना पड़ा। बाद में सुप्रीम कोर्ट में श्याम मीरा केस जीत गए थे। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वीडियो से पहले श्याम सिंह डिस्कलेमर लिख दे और फिर वीडियो प्रसारित करें। बाद में डिस्क्लेमर के साथ कोर्ट का आदेश भी उस वीडियो के शुरुआत में जोड़ा गया।

Latest articles

रानी कमलापति स्वदेशी मेला का शुभारंभ आज शाम 5 बजे

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वदेशी वस्तुओं ओ अपनाने, व्यापक प्रचार प्रसार हेतु गौहर...

थ्रिफ्ट का एक बंदा सब पर भारी एचआर में भेजो साहब!

भेल की गपशप—केसी दुबेपिछले दो माह से राजनीति का अखाड़ा बनी बीएचईई थ्रिफ्ट एंड...

भेल के ठेका श्रमिकों पर काली दिवाली के संकटश्रमिकों ने किया पिपलानी शास्त्री मार्केट में प्रदर्शनबोनस का भुगतान न होने से श्रमिकों में आक्रोश

भेल भोपाल ।भेल भोपाल वर्ड्स कॉन्ट्रैक्ट यूनियन के पदाधिकारी ने शास्त्री मार्केट पिपलानी में...

More like this

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री निवास पर प्रदर्शन किया प्रदर्शन,मांग की कि ‘भावांतर’ नहीं, किसानों को ‘भाव’ दें

मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज किसानों की लंबित...

14 अक्टूबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस (उत्तर प्रदेश) ज्योतिष विभाग द्वारा भव्य सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार एवं ज्योतिषाचार्य राजकुमार सोनी का 14 अक्टूबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस...