17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeहेमा मालिनी के पुरी जगन्नाथ मंदिर जाने पर मचा बवाल, शिकायत हुई...

हेमा मालिनी के पुरी जगन्नाथ मंदिर जाने पर मचा बवाल, शिकायत हुई दर्ज, कहा- हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है

Published on

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी पुरी के जगन्नाथ मंदिर में उनकी एंट्री के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद विवादों में घिर गई हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंदिर में उनका प्रवेश ‘अवैध’ था। पुरी के स्थानीय संगठन श्री जगन्नाथ सेना ने सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें Hema Malini पर धार्मिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। संगठन का दावा है कि एक्टर धर्मेंद्र से मुस्लिम रीति-रिवाजों के तहत शादी करने के बाद मंदिर में उनकी मौजूदगी से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है।

4 बच्चों के पिता थे धर्मेंद्र, हेमा से की दूसरी शादी
शिकायत के अनुसार, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 21 अगस्त 1979 को मुंबई में मौलाना काजी अब्दुल्ला फैजाबादी द्वारा निकाह समारोह आयोजित किया था। इसमें आरोप लगाया गया है कि धर्मेंद्र, जो पहले से ही प्रकाश कौर से विवाहित थे और चार बच्चों के पिता थे, उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 को दरकिनार करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया।

रखा था नया नाम, हुए दो बच्चे
कथित तौर पर जोड़े ने नए नाम रखे- धर्मेंद्र ने दिलावर खान केवल कृष्ण और हेमा मालिनी ने आयशा बीवी आर चक्रवर्ती नाम रखा और बाद में उनकी दो बेटियां हुईं, ईशा और अहाना।

महाकुंभ में लगाई थी डुबकी
साल 1968 में ‘सपनों का सौदागर’ फिल्म से बतौर हीरोइन डेब्यू करने वाली हेमा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार साल 2020 में ‘शिमला मिर्ची’ में देखा गया था। उन्हें साल 2000 में पद्मश्री से नवाजा गया था। 77 साल की हेमा बीते दिनों यूपी के प्रयागराज में हुए महाकुंभ में गई थीं और संगम में डुबकी लगाई थी।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...