11.4 C
London
Friday, February 27, 2026
HomeUncategorizedदुनिया को बर्बाद कर देगा ट्रंप का टैरिफ... OECD ने घटा दिया...

दुनिया को बर्बाद कर देगा ट्रंप का टैरिफ… OECD ने घटा दिया ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान, भारत पर क्या असर?

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से दुनियाभर में हंगामा मचा हुआ है। वह चीन, मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ लगा चुके हैं जबकि अगले महीने से दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर चुके हैं। उनकी संरक्षणवादी नीतियों से दुनिया में व्यापार युद्ध शुरू हो सकता है और महंगाई बढ़ सकती है। इसे देखते हुए वैश्विक आर्थिक संगठन OECD ने ग्लोबल ग्रोथ के अनुमानों को कम कर दिया है। उसका कहना है कि व्यापार में तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का असर आर्थिक संभावनाओं पर पड़ रहा है। OECD ने 2025 में ग्लोबल ग्रोथ के अनुमान को कम कर दिया है।

OECD के चीफ इकनॉमिस्ट अल्वारो सैंटोस परेरा ने कहा, ‘हम मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। महंगाई बढ़ने वाली है।’ OECD की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी परेशानी का एक बड़ा कारण है। उनकी संरक्षणवादी नीतियों से व्यापार युद्ध शुरू हो सकता है और महंगाई बढ़ सकती है। साल 2024 में ग्लोबल जीडीपी की रफ्तार 3.2 फीसदी रही लेकिन 2025 में इसके 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहले उसने 3.3 प्रतिशत का अनुमान लगाया था। इसकी वजह यह है कि कई G-20 देशों में व्यापार बाधाएं बढ़ गई हैं। भू-राजनीतिक और नीतिगत अनिश्चितता के कारण निवेश और घरेलू खर्च पर असर पड़ रहा है।

भारत पर क्या असर
OECD का अनुमान है कि अमेरिका में 2025 में जीडीपी ग्रोथ रेट 2.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। दिसंबर में OECD ने इसके 2.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। उसका कहना है कि 2026 में अमेरिका की ग्रोथ रेट 1.6 प्रतिशत तक गिर सकती है। यह OECD के पिछले पूर्वानुमान से 0.5 प्रतिशत कम है। इसी तरह यूरो क्षेत्र का विकास अनुमान तीन महीने पहले के 1.3 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 1.0 प्रतिशत हो गई है। 2026 में यह 1.2 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

इस बीच चीन में 2025 में 4.8 प्रतिशत और अगले वर्ष 4.4 प्रतिशत की स्वस्थ वृद्धि बनाए रखने की उम्मीद है। अमेरिका और यूरोप में आर्थिक विकास की गति धीमी हो सकती है। लेकिन चीन में विकास की गति अच्छी बनी रहने की उम्मीद है। हालांकि भारत पर इसका क्या असर होगा, यह कहना मुश्किल है। लेकिन अगर दुनिया में व्यापार युद्ध होता है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। OECD औद्योगिक देशों को नीतिगत मामलों पर सलाह देता है।

Latest articles

नियुक्ति की मांग को लेकर भोपाल की सड़कों पर उतरे वर्ग-2 के चयनित शिक्षक

भोपाल मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों के सब्र का बांध अब टूट...

प्रदेश में जल्द शुरू होगी सीएम केयर योजना गंभीर बीमारियों का राज्य में ही होगा इलाज

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर तीखी चर्चा...

नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों का हल्ला बोल 2 मार्च से बेमियादी हड़ताल का ऐलान

भोपाल मध्य प्रदेश की नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस संचालकों ने आंदोलन...

गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में गूंजे महादेव के जयकारे रुद्राभिषेक, लाखबत्ती और व्रतबन्ध का भव्य आयोजन

भोपाल राजधानी के गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में आज भक्ति और परंपरा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...