20.1 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeखेलधनश्री को 4.75 करोड़ देने वाले चहल IPL से कितना कमा चुके?...

धनश्री को 4.75 करोड़ देने वाले चहल IPL से कितना कमा चुके? 7 सीजन तक तो 10 लाख ही थी सैलरी

Published on

नई दिल्ली

युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। अभी सिर्फ उनके नाम ही लीग में 200 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। चहल हाल फिलहाल में अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 2020 में चहल ने क्रोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी। दोनों के तलाक की खबरें काफी समय से आ रही थीं। अब कोर्ट ने उनकी तलाक को मंजूरी दे दी है। एलिमनी के रूप में धनश्री को चहल से 4.75 करोड़ रुपये मिलेंगे।

आईपीएल से कितना कमा चुके चहल?
युजवेंद्र चहल 2011 से आईपीएल का हिस्सा हैं। शुरुआत में वह मुंबई इंडियंस में थे। 2011 से 2013 तक मुंबई में रहने के बाद भी चहल को सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला। 2014 की नीलामी में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। वह 2021 तक टीम का हिस्सा रहे। 2022 की नीलामी से पहले चहल को रिलीज कर दिया गया। आरसीबी ने उनपर बोली भी नहीं लगाई। 2022 से 2024 तक वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ी बोली लगाकर चहल को खरीदा।

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर
मुंबई इंडियंस ने युजवेंद्र चहल को 10 लाख रुपये में साइन किया था। 2014 में वह 10 लाख में ही आरसीबी से जुड़े। 2017 सीजन तक उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए 10 लाख रुपये ही मिलते थे। 2018 की नीलामी में आरसीबी को उन्हें खरीदने के लिए 6 करोड़ खर्च करने पड़े। 2022 में राजस्थान ने उन्हें 6.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। अब टीम इंडिया से बाहर होने के बाद भी पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में चहल पर 18 करोड़ की बोली लगाई। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए।

युजवेंद्र चहल की हर सीजन आईपीएल में सैलरी

सीजनटीमसैलरी
2011मुंबई इंडियंस10 लाख
2012मुंबई इंडियंस10 लाख
2013मुंबई इंडियंस10 लाख
2014रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु10 लाख
2015रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु10 लाख
2016रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु10 लाख
2017रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु10 लाख
2018रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6 करोड़
2019रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6 करोड़
2020रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6 करोड़
2021रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6 करोड़
2022राजस्थान रॉयल्स6.5 करोड़
2023राजस्थान रॉयल्स6.5 करोड़
2024राजस्थान रॉयल्स6.5 करोड़
2025पंजाब किंग्स18 करोड़

62.2 करोड़ रुपये कमा चुके
युजवेंद्र चहल अभी तक सिर्फ आईपीएल खेलकर 62.2 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। आईपीएल के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 160 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 205 बल्लेबाजों को आउट किया है। चहल का बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट है। उनकी इकोनॉमी 7.84 और स्ट्राइक रेट 17.18 का है।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

India vs Bangladesh: रोहित-विराट के फैंस को लगा झटका भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द, जानें क्या है पूरा मामला

India vs Bangladesh: टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों...

T20 World Cup 2026: 13वीं टीम ने मारी एंट्री, अब भारत-पाक मुकाबले पर सबकी नज़र

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब सिर्फ़...