11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedजनधन खातों में लेनदेन न होने से 35 हजार निष्क्रिय घोषित, भारतीय...

जनधन खातों में लेनदेन न होने से 35 हजार निष्क्रिय घोषित, भारतीय रिजर्व बैंक का ये नियम जानिए

Published on

बांदा

वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खोले गए जनधन खातों में बड़ी संख्या में निष्क्रिय हो चुके हैं। जिले में करीब 35,000 से अधिक जनधन खाते लेनदेन न होने के कारण निष्क्रिय घोषित कर दिए गए हैं।वर्ष 2014 में केंद्र सरकार के निर्देश पर बैंकों ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर जीरो बैलेंस पर 6,78,994 जनधन खाते खोले थे। इन खातों का उद्देश्य लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना था, लेकिन वर्तमान में हर 19वां खाता बिना किसी लेनदेन के निष्क्रिय हो गया है।

आरबीआई का नियम
बैंकों के आंकड़ों के अनुसार, आर्यावर्त बैंक ने 2,82,159 खाते खोले थे, जिनमें से 10,025 खाते निष्क्रिय हो चुके हैं। इसी तरह इंडियन बैंक में 1,99,522 खातों में से 14,878 खाते निष्क्रिय हो गए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के 89,310 खातों में से 2,954, सेंट्रल बैंक के 13,123 खातों में से 308, पंजाब नेशनल बैंक के 15,873 खातों में से 2,585 और सेंट्रल बैंक के 15,873 खातों में से 1,532 खाते निष्क्रिय घोषित किए जा चुके हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि किसी बचत खाते में दो वर्षों तक कोई लेनदेन नहीं होता है, तो उसे निष्क्रिय घोषित कर दिया जाता है। हालांकि, जनधन खातों में न्यूनतम राशि की बाध्यता नहीं है, लेकिन खाते को सक्रिय रखने के लिए नियमित लेनदेन आवश्यक है।

खाता धारकों की दिक्कतें
खाते निष्क्रिय होने के पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। गृहिणी संगीता सिंह ने बताया कि बढ़ती महंगाई के चलते बचत कर पाना मुश्किल हो गया है, इसलिए बैंक में पैसा नहीं जमा कर पा रही हैं। कई अन्य महिला खाताधारकों का भी यही कहना है कि जब खाते खुले थे, तब सरकार द्वारा कुछ आर्थिक सहायता भेजी गई थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से कोई धनराशि नहीं आई, जिससे लेनदेन बंद हो गया।

बैंक कर रहे प्रेरित
जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक रवि शंकर ने बताया कि खाताधारकों को जागरूक किया जा रहा है कि वे नियमित लेनदेन करें, अन्यथा उनके खाते निष्क्रिय हो जाएंगे। बैंकों द्वारा खातों को सक्रिय रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। अगर खाताधारक समय-समय पर अपने खातों में न्यूनतम लेनदेन जारी रखते हैं तो उन्हें निष्क्रिय होने से बचाया जा सकता है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...