10 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedआज पहुंचीं टीना अंबानी, कल पहुंचे थे अनिल अंबानी... इस मामले में...

आज पहुंचीं टीना अंबानी, कल पहुंचे थे अनिल अंबानी… इस मामले में हुई पूछताछ

Published on

नई दिल्ली,

उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी और दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री टीना अंबानी विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन के मामले में ईडी के सामने पेश हुईं. मंगलवार को इस मामले से जुड़ी जांच को लेकर वो ED ऑफिस पहुंचीं और अधिकारियों ने उनसे सवाल-जवाब किए. इससे पहले अनिल अंबानी के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं.

नीता अंबानी ने दर्ज कराए अपने बयान
अनिल अंबानी की पत्नी (Anil Ambani Wife) टीना अंबानी फेमा (FEMA) विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में अपना बयान दर्ज कराया है. टीना अंबानी से पहले सोमवार को उनके पति अनिल अंबानी को एजेंसी की ओर से मुंबई स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. रिपोर्ट की मानें तो ईडी अनिल अंबानी को एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है.

अनिल अंबानी पहली बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं, बल्कि इससे पहले साल 2020 में यस बैंक लोन रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हो चुके हैं. गौरतलब है कि इस मामले में यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर को गिरफ्तार भी किया गया था.

इस मामले में चल रही है पूछताछ
जिस मामले में अनिल अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ईडी के सामने पेश हुए हैं, उसके बारे में हालांकि ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन एएनआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अंबानी दंपति के खिलाफ जांच विदेश में कथित अघोषित संपत्तियों के कब्जे और पैसे के लेन-देन से जुड़ी हुई है.

पिछले साल अगस्त में आयकर विभाग ने स्विस बैंक के दो खातों में जमा 814 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित धन पर 420 करोड़ रुपये की कर चोरी करने को लेकर काला धन रोधी कानून के तहत अनिल अंबानी को एक नोटिस जारी किया था. इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए आयकर विभाग से उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था.

बिकने वाली है अनिल अंबानी की ये कंपनी
एशिया के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के भाई अनिल अंबानी रिलायंस एडीए ग्रुप (Reliane ADAG) के चेयरमैन हैं. उनके कारोबार में खासी परेशानियां चल रही हैं. उनकी कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) बिकने जा रही है और इसे खरीदने की रेस में हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) सबसे आगे है.

9661 करोड़ लगी है RCap के लिए बोली
गौरतलब है कि रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए दूसरे दौरा की बोली प्रक्रिया के दौरान हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड ने सबसे ज्यादा 9,661 करोड़ रुपये की पेशकश की है. कर्जदाताओं ने इस कंपनी की ओर से पेश की गई समाधान योजना के पक्ष में अपना वोट दिया है. ये मतदान 9 जून को शुरू हुआ था.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...