7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिसांसदों के वेतन में 24% बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे 1 लाख...

सांसदों के वेतन में 24% बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे 1 लाख 24 हजार रुपये

Published on

नई दिल्ली,

सांसदों और पूर्व सांसदों के लिए एक अहम ऐलान किया गया है, जिसमें उनके वेतन, दैनिक भत्ता, पेंशन और अतिरिक्त पेंशन में बढ़ोतरी की गई है. यह नई दरें 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होंगी. संसदीय कार्य मंत्रालय ने यह फैसला कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स के आधार पर लिया है. इस पर आखिरी बार 2018 में विचार किया गया था.

अब सांसदों का मासिक वेतन एक लाख रुपए से बढ़ाकर 1,24,000 रुपए कर दिया गया है. यानी वेतन में 24 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. सांसदों को मिलने वाला दैनिक भत्ता भी 2000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया है.

पूर्व सांसदों की पेंशन में भी बढ़ोतरी
पूर्व सांसदों की पेंशन में भी सुधार किया गया है. उनकी मासिक पेंशन अब 25,000 रुपए से बढ़ाकर 31,000 रुपए कर दी गई है. इसके अलावा, पांच साल से अधिक के कार्यकाल पर हर वर्ष के हिसाब से अतिरिक्त पेंशन 2000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी गई है.यह फैसला संसदीय कार्य मंत्रालय की तरफ से अधिसूचित किया गया है, जिसमें 1954 के सांसद वेतन, भत्ता और पेंशन अधिनियम के तहत उन्हें यह सुविधा दी गई है.

हर पांच साल में होता है रिव्यू
2018 के बाद से सांसदों के वेतन और भत्ते की हर पांच साल पर समीक्षा होती है यह समीक्षा महंगाई दर पर आधारित होती है. 2018 में सांसदों के वेतन और भत्तों के लिए कानून में संशोधन किया गया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...