18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली का मालिक, शीशमहल बनाया... CM रेखा गुप्ता ने बजट भाषण में...

दिल्ली का मालिक, शीशमहल बनाया… CM रेखा गुप्ता ने बजट भाषण में केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में बीजेपी सरकार ने मंगलवार को अपना पहला बजट पेश किया। सरकार ने दिल्ली के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस दौरा मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने ‘शीशमहल’ के मुद्दे पर केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आपने अपने लिए शीशमहल बनाया और हम गरीबों के लिए मकान बनाएंगे।

‘आपने शीशमहल बनाया हम गरीबों के घर बनाएंगे’
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट भाषण के दौरान कहा, ‘हमारे और उनके (आम आदमी पार्टी) बीच बहुत अंतर है। आपने (आप) अपने लिए शीशमहल बनाया हम गरीबों के लिए मकान बनाएंगे। आपने लाखों रुपये के टॉयलेट की सीट लगवाईं, हम झुग्गी-बस्तियों में लोगों के लिए शौचालय बनवाएंगे। आपने जनता के पैसे को अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च किया, हम उस पैसे से दिल्ली के लिए अस्पताल, स्कूल और सड़कें बनाएंगे।’

‘केजरीवाल पर कसा तंज’
सीएम रेखा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘दिल्ली का मालिक और ‘प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाला कहकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह (केजरीवाल) दिल्ली का मालिक बनकर जगह-जगह कूदते रहे, प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते रहे। आपने अन्य राज्यों की सरकारों को गालियां दीं, हम सामंजस्य बनाकर काम करेंगे।

वादे पूरा न करने का आरोप लगाया
सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर वादे करने और उन्हें पूरा न करने का आरोप लगाया, जबकि अपनी सरकार को ‘वादे निभाने वाली’ बताया। उन्होंने कहा, ‘आप केवल वादे करते थे, हम वादे निभाते हैं। आपने दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने का सपना दिखाया, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। आपने बातें बनाईं, हम विकसित दिल्ली बनाएंगे।’

‘आपने प्रशासन का गलत इस्तेमाल किया’
मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के टैक्स के पैसे को गलत जगहों पर खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘आपने दिल्ली का राजस्व पूरे देश में विज्ञापनों पर और अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने पर खर्च किया। आपने जनता के टैक्स के पैसे से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी कीं।’ सीएम ने AAP के शासन को प्रशासनिक अक्षमता और भ्रष्टाचार से भरा बताया। उन्हंने कहा, ‘आपने प्रशासन का गलत इस्तेमाल किया, हम सामंजस्य के साथ काम करेंगे। आप हाथ की सफाई जानते थे, हम कूड़े की सफाई करेंगे।’

शिक्षा के मुद्दे पर AAP को घेरा
शिक्षा के मुद्दे पर गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में लोगों को गुमराह कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘आप सरकार 9वीं और 11वीं कक्षा में कई छात्रों को उत्तीर्ण कर दिया ताकि उनके 10वीं और 12वीं के नतीजे बेहतर दिखें।शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सरकार ‘पीएम श्री स्कूल’ से प्रेरित होकर नई शिक्षा नीति के अनुरूप ‘सीएम श्री स्कूल’ शुरू करेगी।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...