24.6 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयअब हमारी बारी है... पुतिन के भारत दौरे को लेकर बोले रूसी...

अब हमारी बारी है… पुतिन के भारत दौरे को लेकर बोले रूसी विदेश मंत्री, जानिए और क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

बीते साल से प्रस्तावित रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर नया अपडेट आया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी चल रही है। ये अलग बात है कि रूसी विदेश मंत्री ने पुतिन के दौरे को लेकर कोई तारीख नहीं बताई। दरअसल इससे पहले नवंबर में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि अगले साल में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत का दौरा कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो 2021 के बाद पुतिन पहली बार भारत यात्रा पर आएंगे।

रूसी विदेश मंत्री ने पुतिन दौरे पर लगाई मुहर
रशियन इंटरनेशनल अफेयर्स काउंसिल की ओर से आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने संबोधन में लावरोव ने ये कहा। उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट पुतिन ने पीएम मोदी की ओर से भारत आने का न्योता स्वीकार कर लिया है। ऐसे में मौजूदा वक्त में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा को लेकर तैयारियों पर काम चल रहा है। इसके साथ साथ विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि पीएम मोदी के पिछले साल फिर से प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका पहला दौरा रूस को लेकर ही था।

पीएम मोदी ने पिछले साल किया था रूस का दौरा
लावरोव ने आगे कहा कि अब हमारी बारी है। बता दें कि पीएम मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था। करीब पांच सालों में ये उनका पहली रूस यात्रा थी। अपनी इस यात्रा में पीएम मोदी ने रूसी प्रेसिडेंट के साथ साझे तौर पर दोनों देशों के बीच होने वाली 22वीं भारत -रूस समिट की अध्यक्षता की थी। उसी समिट के लिए राष्ट्रपति पुतिन का इस साल भारत आना तय है।

लावरोव बोले क्यों अहम ये दौरा
इस सम्मेलन में लावरोव ने भारत और रूस की साझेदारी पर रोशनी डालते हुए कहा था कि भारत के साथ विशेष रणनीतिक पार्टनरशिप को मजबूत करना रूसी विदेश नीति की एक प्राथमिकता में से एक है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि रूस भारत की वसुधैव कुटुंबकम की पॉलिसी को सराहता है और मानता है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत और पीएम मोदी ने यूक्रेन के साथ संघर्ष को लेकर हमेशा एक संतुलित रुख अख्तियार किया है और कॉन्फ्लिक्ट को जड़ से खत्म करने के लिए डायलॉग को प्राथमिकता दी है।

‘हमेशा डायलॉग और डिप्लोमेसी पर जोर’
भारत ने रूस और यूक्रेन संघर्ष को लेकर हमेशा डायलॉग और डिप्लोमेसी पर ही जोर दिया है। भले ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से ये भी कहा था कि ये युद्ध का दौर नहीं है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर हमेशा उन प्रस्तावों से दूरी बनाई, जो रूस पर सख्ती की वकालत करते थे। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के बाद से रूसी राष्ट्रपति ने बहुत कम देशों का दौरा किया है।

युद्ध से जुड़े एक मामले को लेकर मार्च 2023 में इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था, जिसके बाद से उनके अंतरराष्ट्रीय दौरे बेहद सीमित हो गए थे, यहां तक उन्होंने दिल्ली में हुई जी 20 समिट में भी हिस्सा नहीं लिया था। ये अलग बात है कि भारत ने आईसीसी पर साइन नहीं किए हैं और ऐसे में उसके सामने पुतिन की गिरफ्तारी की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है।

क्यों अहम पुतिन का भारत दौरा?
यूं तो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने को लेकर रूस और भारत के बीच कई करारों पर सहमति बनने की संभावना है। लेकिन सूत्र कहते हैं कि पुतिन की इस यात्रा में दोनों देश लेबर मोबिलिटी और शिक्षा के क्षेत्र में दोनों देश और नजदीक आने के लिए कोशिश केरंगे। मई महीने में द्वितीय द्विपक्षीय एजुकेशन समिट में भी इस पर चर्चा होगी। इसके साथ साथ रूसी पक्ष वित्तीय इन्फ्रास्ट्रक्चर और नेशनल पेमेंट सिस्टम को साथ लाने के प्रस्ताव की दिशा में भी आगे बढ़ेगा।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना वजह

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना...

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा,पिछले 12...