28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यडिजिटल अरेस्‍ट स्‍कैम में पकड़ा गया जलेबी बेचने वाला, WhatsApp कॉल पर...

डिजिटल अरेस्‍ट स्‍कैम में पकड़ा गया जलेबी बेचने वाला, WhatsApp कॉल पर धोखाधड़ी, आधार कार्ड से मिली लोकेशन

Published on

डिजिटल अरेस्‍ट का अनोखा मामला महाराष्‍ट्र से सामने आया है। मुंबई पुलिस ने पुणे से दो लोगों को अरेस्‍ट किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक डिजिटल अरेस्‍ट स्‍कैम मामले में हुई है। एक महिला को डिजिटल अरेस्‍ट बनाकर 10 लाख रुपये की चपत लगाई गई थी। पुलिस जब दो आरोपियों तक पहुंची, तो उनमें से एक जलेबी बेचने वाला निकला। उसकी उम्र 20 साल के आसपास है। आरोपियों के पास से कई सारे बैंकों की पासबुक, 17 डेबिट-क्रेडिट कार्ड मिले हैं। जलेबी वाला बड़ा चालाक था, लेकिन आधार कार्ड के जरिए पुलिस उस तक पहुंच गई।

पुलिसवाला बनकर की वॉट्सऐप पर कॉल
रिपोर्ट के अनुसार, एक 59 साल की महिला ने पुलिस में कंप्‍लेंट दर्ज करवाई थी। उन्‍होंने बताया कि 15 जनवरी को वॉट्सऐप पर कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को खन्‍ना नाम से पुलिसवाला बताते हुए इंट्रोड्यूस किया। महिला को कहा गया कि उनके बैंक अकाउंट का इस्‍तेमाल एक घोटाले के लिए किया गया है। उनका अकाउंट फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्‍हें डिजिटल अरेस्‍ट करने की जानकारी दी गई। महिला का कहना है कि उन्‍हें तीन दिनों तक डिजिटल अरेस्‍ट किया गया था। पहले पुलिस वाले ने डराया। फ‍िर एक वकील बनकर कॉल पर आया। दोनों ने तीन दिनों तक महिला पर नजर बनाए रखी। उनसे पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। महिला से 9 लाख 75 हजार रुपये मांगे गए। आरटीजीएस के जरिए रकम ट्रांसफर करवाई गई।

महिला नहीं जानती थीं डिजिटल अरेस्‍ट के बारे में
ऐसा लगता है कि महिला को डिजिटल अरेस्‍ट के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं थी। उन्‍होंने अपने रिश्‍तेदारों को घटना के बारे में बताया, तो पता चला कि उन्‍हें डिजिटल अरेस्‍ट किया गया है। यह सुनते ही महिला सदमे में आ गईं। उन्‍होंने नजदीकी पुलिस स्‍टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज करवाई। मामले की जांच एक डीसीपी और उनकी टीम को सौंपी गई। टीम में साइबर डिपार्टमेंट के अधिकारी भी शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जांच में पता चला कि पूरी रकम एक जलेबी विक्रेता के अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी। उसका नाम भगाराम देवासी है। 23 साल का भगाराम पुणे का रहने वाला है। जांच में पता चला कि उसके बैंक अकाउंट से जो नंबर अटैच है, वह बंद था। पुलिस ने आरोपी के आधार कार्ड की इन्‍फर्मेशन निकाली। एक और मोबाइल नंबर उस आधार कार्ड से जुड़ा हुआ पाया गया। वह नंबर चल रहा था। पुलिस ने मोबाइल नंबर से लोकशन ट्रेस करते हुए भगाराम को ढूंढ निकाला।

जलेबी वाले का दावा-कमीशन पर किया काम
भगाराम ने दावा किया है कि उसने अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए क्‍योंकि उसे कमीशन का ऑफर दिया गया। कमलेश चौधरी नाम के शख्‍स ने ऑफर दिया था। अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के बदले 30 हजार रुपये कमीशन मिला था। इसके बाद पुलिस ने कमलेश को भी ढूंढ निकाला। पता चला है कि कमलेश ने धोखाधड़ी के पैसे लेने के लिए सात-आठ अकाउंट खुलवाए थे। वह पैसों को मास्‍टरमाइंड को ट्रांसफर कर देता था। मामले में अभी और जांच की जा रही है। पुलिस तह तक पहुंचने और प्रमुख आरोपियों की पकड़ने में जुटी है।

डिजिटल अरेस्‍ट पर सजग रहने की जरूरत
डिजिटल अरेस्‍ट से बचने के लिए आपको सतर्क रहना होगा। गर कोई सरकारी अधिकारी बनकर पैसों की डिमांड करता है, तो वह अवैध है। सरकार का खुद कहना है कि कोई भी सरकारी अधिकारी या विभाग इस तरह से पैसों की डिमांड नहीं करता। अगर आपके पास इस तरह की कॉल आती है तो उस पर भरोसा करने के बजाए अपने करीबियों से बात करें। धोखाधड़ी होने पर फौरन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करें।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...