19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्य'हिंदुओं से सीखो धार्मिक अनुशासन', सड़कों पर नमाज बैन का CM योगी...

‘हिंदुओं से सीखो धार्मिक अनुशासन’, सड़कों पर नमाज बैन का CM योगी ने किया बचाव… महाकुंभ का दिया उदाहरण

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सड़कों पर नमाज अदा करने पर रोक लगाने के अपनी सरकार के फैसले का बचाव किया. साथ ही उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ को धार्मिक अनुशासन और व्यवस्थित आचरण का एक आदर्श उदाहरण बताया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई और इस पूरे आयोजन के दौरान की कोई घटना सामने नहीं आई.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सड़कें चलने के लिए होती हैं और जो लोग ऐसा कह रहे हैं… उन्हें हिंदुओं से अनुशासन सीखना चाहिए. प्रयागराज में 66 करोड़ लोग आए… कहीं लूटपाट नहीं हुई, कहीं आगजनी नहीं हुई, कहीं छेड़छाड़ नहीं हुई, कहीं तोड़फोड़ नहीं हुई, कहीं अपहरण नहीं हुआ, यही अनुशासन है, यही धार्मिक अनुशासन है. करोड़ों हिंदू श्रद्धा के साथ प्रयागराज महाकुंभ में आए, महास्नान में भाग लिया और फिर अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए. त्योहार और उत्सव या ऐसे कोई भी आयोजन बदतमीजी का माध्यम नहीं बनने चाहिए. अगर सुविधा चाहिए तो अनुशासन का पालन करना भी सीखो.’

यूपी में सड़कों पर नमाज पढ़ने पर है प्रतिबंध
बता दें कि ईद के मौके पर यूपी सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सभी जिलों की पुलिस ने आदेश जारी किया था कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और निर्धारित स्थलों पर ही इस तरह के आयोजन होंगे. मेरठ पुलिस ने एक निर्देश जारी कर कहा था कि इस वर्ष शहर में ईद की नमाज केवल निर्धारित स्थानों जैसे कि निकटतम मस्जिदों और फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के मैदान तक ही सीमित रहेगी. राज्य सरकार के इस निर्देश के बाद मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी लोगों से अपील की थी कि वे निर्धारित स्थलों पर ही ईद की नमाज अदा करें.

उत्तर प्रदेश में सोमवार को ईद की नमाज चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई, जिसमें AI-इनेबल्ड ड्रोन सर्विलांस और सोशल मीडिया सर्विलांस शामिल थे. वहीं मेरठ में मामूली झड़प में कुछ लोग घायल हो गए और तीन गिरफ्तारियां हुईं. मुरादाबाद में नमाजियों की ईदगाह में प्रवेश को लेकर पुलिस के साथ बहस हुई. ईदगाह में भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस ने कुछ देर के लिए एंट्री बंद कर दी थी, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई. कुछ लोग ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया और उन्हें ऐसा करने से रोका. ईदगाह में भीड़ कम होने के बाद लोगों को प्रवेश की अनुमति दी गई और उन्होंने नमाज अदा की.

निजी स्वार्थ का केंद्र बन गया है वक्फ: CM योगी
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर एक सवाल का जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुधार समय की मांग है. उन्होंने कहा, ‘हर अच्छे काम का विरोध होता है. इसी तरह वक्फ संशोधन विधेयक पर भी हंगामा हो रहा है. जो लोग इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं…क्या वक्फ बोर्ड ने कोई कल्याण किया है? सब कुछ छोड़िए, क्या वक्फ ने मुसलमानों का भी कोई कल्याण किया है? वक्फ निजी स्वार्थ का केंद्र बन गया है. यह किसी भी सरकारी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का माध्यम बन गया है और सुधार समय की मांग है. हर सुधार का विरोध किया जाता है. देश, काल और परिस्थिति के अनुसार हमें ऐसे सुधारों के लिए तैयार रहना चाहिए. मुझे लगता है कि वक्फ कानून में संशोधन का मुस्लिम समाज को ही सर्वाधिक लाभ होगा.’

योगी के बयान पर क्या बोले अखिलेश यादव?
वहीं, सीएम योगी के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. अखिलेश ने कहा, कहते हैं कि कुंभ में 66 करोड़ आए हैं. अगर 66 करोड़ लोगों को गिन सकते हैं तो उन हिन्दू के बारे में बताए कि कितने हिन्दू खो गए. कितने हिन्दू मारे गए कुंभ में. उनकी गिनती बताएं. भगदड़ की सीसीटीवी कहां है? लोगों को सुविधा नहीं दे पाए.. ये सड़क पर नमाज की बात नहीं है. मैंने अधिकारी से पूछा कि मुझे क्यों नहीं जाने दे रहे हो ईद के कार्यक्रम में? अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था. पूर्व सीएम को रोक दिया ताकि ईद पर हम लोग न जा पाएं. हिन्दू जाग गए हैं, इसलिए ईद पर अब ये लोग किट बांट रहे हैं.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...