9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeट्रंप के टैरिफ से ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, एक दिन...

ट्रंप के टैरिफ से ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, एक दिन में लगाई ऊंची छलांग, जानें कितना हो गया भाव

Published on

नई दिल्ली

बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया। इस टैरिफ का गुरुवार को सोने की कीमत पर कोई असर नहीं पड़ा। इसमें पहले की तरह तेजी बनी हुई है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में उछाल आया और यह नई ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक गुरुवार को सोना 200 रुपये की बढ़त के साथ 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 1000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत प्रति किलो 100500 रुपये रह गई है।

मुनाफावसूली का दौर शुरू
एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के प्रभाव से सुबह के सत्र में सोने में शुरुआती तेजी देखी गई, लेकिन जल्द ही कीमतों में मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 43.39 डॉलर या 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 3,089.64 डॉलर प्रति औंस रह गया। बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत समेत 60 से अधिक देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद यह 3,167.71 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया था। एशियाई बाजार में हाजिर चांदी 4.21 फीसदी गिरकर 32.44 डॉलर प्रति औंस रह गई।

क्या ट्रंप के टैरिफ से बढ़ी कीमत?
डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के कारण सोने के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर इसका असर दिखाई दे सकता है। इन टैरिफ ने कई देशों के साथ व्यापार में तनाव बढ़ा दिया है। इससे वित्तीय बाजारों में अस्थिरता भी बढ़ गई है। निवेशक सुरक्षित ठिकाने की तलाश में हैं। सोना उनकी पहली पसंद बन गया है। इसलिए सोने की कीमतें रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

MCX पर भी आई तेजी
गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने की कीमत में तेजी आई। जून 2025 में एक्सपायर होने वाला सोना गुरुवार को दिन में 91,423 प्रति 10 ग्राम के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि एमसीएक्स पर भी चांदी में गिरावट रही। यह दिन में कारोबार के दौरान 4000 रुपये से ज्यादा तक गिर गई।

क्या और बढ़ेगी सोने की कीमत?
जानकारों के मुताबिक सोने में अभी तेजी बनी रह सकती है। वहीं अगर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को कम करता है तो इससे सोने की कीमत और बढ़ सकती है।

जानकारों का कहना है कि सोने में लगातार वृद्धि देखी गई है। लेकिन कीमतों में थोड़े समय के लिए गिरावट भी आ सकती है। जब तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होता, तब तक यह रुझान जारी रहने की संभावना है। वहीं चांदी में गिरावट आई है, लेकिन यह भी निवेश का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, निवेशकों को सोने या चांदी में निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...