11.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा की राजधानी के पास भारतीय नागरिक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या,...

कनाडा की राजधानी के पास भारतीय नागरिक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Published on

ओटावा:

कनाडा के ओटावा शहर के पास एक भारतीय नागरिक की शुक्रवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कनाडा की राजधानी ओटावा में स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है। दूतावास ने घटना पर दुख जताते हुए बताया है कि मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह घटना रॉकलैंड इलाके में हुई। मारे गए व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

भारतीय दूतावास ने शनिवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमें ओटावा के पास रॉकलैंड में एक भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या की जानकारी मिली है। इस दुखद घटना से हमें गहरा दुख हुआ है। हम पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए एक स्थानीय संगठन के जरिए उनके साथ संपर्क में हैं। ये घटना क्यों हुई और इसके पीछे क्या मकसद था। इस पर भी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुलिस ने क्या बताया है
ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने बताया है कि शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे रॉकलैंड में लालोंडे स्ट्रीट के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह जगह ओटावा शहर से करीब 40 किलोमीटर पूर्व में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर क्या आरोप लगाए गए हैं।

ओपीपी ने कहा कि चूंकि हम जांच के शुरुआती चरण में हैं, इसलिए कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती। पुलिस ने साफ किया है कि स्थिति काबू में है और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। ये घटना ऐसे समय हुई है, जब कनाडा में भारतीय नागरिकों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। कनाडा में रहने वाले भारतीयों ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला है।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...