17.7 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeराजनीतिअखिलेश यादव को टोटी चोर कहने पर भड़का गुस्सा... दिल्ली सीएम रेखा...

अखिलेश यादव को टोटी चोर कहने पर भड़का गुस्सा… दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के विरोध में उतरी सपा, कहा- मांफी मांगिए

Published on

लखनऊ:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक बयान पर राजनीति गरमा गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी की है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव को टोटी चोर कह दिया। इस बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही अब अखिलेश के सम्मान में समाजवादी पार्टी की महिला नेता सड़क पर उतर आई हैं। सपा महिला अध्यक्ष जूही सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांफी मांगने की मांग की है।

दरअसल मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्मान में सड़क पर उतर गई है। भारी संख्या में सड़कों पर उतरी सपा महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए निहायत घटिया शब्दों का प्रयोग किया है।

दिल्ली सीएम माफी मांगे
उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता अपने बयान के लिए मांफी मांगे, क्योंकि वो भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री है। बीजेपी उनसे (रेखा गुप्ता) इस्तीफा लें या मांफी मंगवाए। जूही सिंह ने कहा कि ये कोई तरीका नहीं है कि आप पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं का अपमान करेंगे और हम सुनते रहेंगे। महिला अध्यक्ष जूही सिंह ने बताया कि दिल्ली मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ हम अनुशासित तरीके से प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं।

निजी चैनल का सपा करेगी बहिष्कार
सपा महिला की अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ जिस तरीके से बयानबाजी हो रही है वो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये लोग जिस तरह से बयान दे रहे हैं, हम उसका जवाब देंगे। समाजवादी पार्टी एक अनुशासित पार्टी है, इसलिए हम सभी महिलाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्मान में बैठे हुए हैं। बता दें, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के बयान के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उस निजी चैनल पर अब सपा के प्रवक्ता डिबेट में हिस्सा नहीं लेंगे।

 

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

तेलंगाना BJP को बड़ा झटका विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, नेतृत्व विवाद की अटकलें तेज़

BJP : तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे...

MP BJP अध्यक्ष पद पर सस्पेंस ख़त्म होने वाला है 2 जुलाई को होगा बड़ा ऐलान

MP BJP: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले 6 महीने...

Jitu Patwari FIR: जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ FIR: अशोकनगर मामले में नया मोड़ युवक ने वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप

Jitu Patwari FIR: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ अशोकनगर के मुंगावली...