8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयम्यांमार में 300 भारतीय बंधक, साइबर क्राइम करने को कर रहे मजबूर

म्यांमार में 300 भारतीय बंधक, साइबर क्राइम करने को कर रहे मजबूर

Published on

नई दिल्ली

म्यांमार में 300 भारतीयों को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। इनमें से 60 लोग तमिलनाडु के हैं। जानकारी के मुताबिक इन लोगों को म्यांमार के म्यावडी में एक गैंग ने बंधक बनाया है। इन लोगों को यहां पर साइबर क्राइम करने पर मजबूर किया जा रहा है। यहां पर कई अन्य देशों के लोगों को भी बंधक बनाकर रखा गया है। बताया जाता है इन सभी को नौकरी झांसा देकर ले जाया गया था।

‘मलेशियन चाइनीज’ ने बनाया बंधक
बताया जाता है कि सभी पीड़ितों को जिस म्यावडी में बंधक बनाया गया है, वह इलाका म्यांमार सरकार के नियंत्रण में नहीं है। यह इलाका एथनिक आर्म्ड ग्रुप के दबदबे वाला है। बंधक बनाए गए कुछ लोगों में अपने परिवार को संदेश भेजे थे। इसमें उन्होंने खुद को ‘मलेशियन चाइनीज’ लोगों द्वारा बंधक बनाए जाने की बात लिखी थी। यह मामला तब जानकारी में आया जब कुछ तमिल लोगों ने शनिवार को एक एसओएस वीडियो भेजा। इसमें केंद्र और तमिलनाडु सरकार से उन्हें छुड़ाने की गुहार लगाई गई थी।

फैमिली को भेजा था वीडियो संदेश
इस वीडियो संदेश में बंधक बनाए गए लोगों ने कहा कि उन्हें 15-15 घंटे तक काम करने पर मजबूर किया जा रहा है। जब यह लोग अवैध काम करने से इंकार कर रहे हैं तो उन्हें पीटा जा रहा है और बिजली का झटका दिया जा रहा है। गौरतलब है कि म्यांमार में भारतीय एंबेसी ने 5 जुलाई को ही एडवाइजरी जारी की थी। इसमें आपराधिक तत्वों द्वारा नौकरी दिए जाने को लेकर चेतावनी दी गई थी।

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...