14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय7वीं क्लास के भारतवंशी छात्र ने अमेरिका में जीता ये कॉम्पिटीशन, इनाम...

7वीं क्लास के भारतवंशी छात्र ने अमेरिका में जीता ये कॉम्पिटीशन, इनाम में मिली इतनी रकम

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के फ्लोरिडा में 12 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र बृहत सोमा ने ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब जीत लिया है. बृहत सोमा ने टाइब्रेकर में 29 शब्दों की सही स्पेलिंग बताकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की.

बृहत सोमा सातवीं क्लास में पढ़ते हैं. नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीतने पर उन्हें 50 हजार डॉलर (करीब 42 लाख रुपये) मिले. स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी में इस साल 228 प्रतियोगी थे. सात लोगों में फाइनल हुआ था. रनर अप रहे फैजान जाकी को 25 हजार डॉलर (करीब 21 लाख रुपये) मिले.

टाइब्रेकर में 90 सेकंड में 30 शब्दों की स्पेलिंग करना था. बृहत सोमा ने 30 में से 29 शब्दों की सही स्पेलिंग बताकर टेक्सास के फैजान जाकी को हराया. फैजान जाकी सिर्फ 9 शब्दों की ही सही स्पेलिंग बता सके.

बृहत का फाइनल वर्ड ‘abseil’ था. इसका सही स्पेलिंग कर उन्होंने ये खिताब जीता. इस शब्द का मतलब होता है- ‘रस्‍सी से बांधकर और पैरों को चट्टान पर टिकाते हुए सीधी खड़ी चट्टान से नीचे उतरना.’इस प्रतियोगिता को जीतने वाले बृहत भारतीय मूल के 28वें अमेरिकी नागरिक हैं. बृहत के पिता श्रीनिवास सोमा तेलंगाना के नालागोंडा जिले के रहने वाले थे.

प्रतियोगिता के दौरान बृहत ने माथे पर सिंदूर का टीका लगा रखा था. उनके माता-पिता ने बताया कि बृहत को लगभग 80 प्रतिशत भगवद् गीता अच्छे से याद है.स्पेलिंग बी कॉम्पिटीशन में फाइनल तक पहुंचने वाले बृहत सोमा और फैजान जाकी, दोनों का ही ये तीसरा अटेम्पट था. तीसरे अटेम्प्ट में बृहत सोमा ने जीत हासिल की. इस कॉम्पिटीशन में 15 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं.

Latest articles

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...