18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिन्ना रब्बानी से अफेयर, पीएम मोदी पर घटिया टिप्पणी... बढ़ सकती है...

हिन्ना रब्बानी से अफेयर, पीएम मोदी पर घटिया टिप्पणी… बढ़ सकती है ‘पाक के पप्पू’ बिलावल की मुसीबतें

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार को बिलावल भुट्टो के साथ कथित प्रेम संबंधों के लिए सजा दी जा सकती है। बांग्लादेशी टैब्लॉइड वीकली ब्लिट्ज की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। एक बांग्लादेशी अखबार का हवाला देते हुए टैबलॉयड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान के इस्लामी समूह अब हिना रब्बानी खार और बिलावल भुट्टो के खिलाफ उनके ‘अवैध प्रेम संबंधों’ को लेकर फतवा जारी कर सकते हैं जो पाकिस्तान के मौजूदा कानून के तहत दंडनीय अपराध है।

द डेली इत्तेफाक के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, पीपीपी के अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी हिना रब्बानी को पार्टी से निष्कासित कर सकते हैं। वह बिलावल भुट्टो के साथ अपने विवाहेतर संबंधों के खुलासे के बाद विवादों में घिर गई हैं। हिना और बिलावल का कथित रिश्ता पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि भुट्टो और खार परिवारों ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
रिपोर्ट के मुताबिक हिना रब्बानी खार के पति फिरोज गुलजार ने अपनी पत्नी के मोबाइल से सभी इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल की लिस्ट मांगी है। इस खबर ने वीकली ब्लिट्ज की रिपोर्ट को और बल दिया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद मीडिया में तरह-तरह की अफवाहें तैर रही हैं। कहा जा रहा है कि अफेयर की खबरों के कारण जरदारी और उनके बेटे के बीच दूरियां भी आ गई हैं। ट्विटर पर पाकिस्तान के एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर हिना वास्तव में बिलावल से शादी करती हैं तो उनका नाम ‘हिना रब्बानी खार भुट्टो जरदारी’ हो जाएगा।

विवादों में घिरे बिलावल भुट्टो
एक अन्य यूजर ने ट्विटर लिखा कि हिना को ‘लव अफेयर्स’ का मंत्रालय दे देना चाहिए। बिलावल भुट्टो फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी अभद्र टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के ‘आतंक प्रेम’ को बेनकाब किया था। जवाब में बौखलाए बिलावल ने गुजरात दंगों का हवाला देते हुए पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था। उनके बयान का भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी विरोध हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...