10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन के बाद अब सऊदी ने पाकिस्तान को लेकर दी...

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन के बाद अब सऊदी ने पाकिस्तान को लेकर दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान में स्थित सऊदी अरब के दूतावास ने सोमवार को अपने नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी है. सऊदी अरब ने यह फैसला इस्लामाबाद में अधिकारियों की ओर से सुरक्षा अलर्ट घोषित करने के बाद लिया है. सऊदी अरब से पहले अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित दुनिया के कई देशों ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आतंकी हमले की आशंका जताई है और अपने नागरिकों से सावधानी बरतने के लिए कहा है.

सऊदी अरब ने क्या कहा
पाकिस्तान में सऊदी अरब के दूतावास ने ट्विटर पर बयान जारी करते हुए कहा है, “इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अधिकारियों ने सुरक्षा अलर्ट को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया है. इसलिए सऊदी अरब का दूतावास यहां रहने वाले और आने वाले सभी नागरिकों को सावधानी बरतने और जरूरत न हो तो बाहर नहीं जाने की सलाह देता है.” दूतावास ने लिखा है कि अगर किसी तरह की इमरजेंसी हो तो कराची स्थित दूतावास या कांसुलेट से संपर्क करें.

अमेरिका ने आतंकी हमले की जताई आशंका
पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास ने राजधानी इस्लामाबाद के मैरियट होटल में अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ आतंकी हमले की आशंका जताई है और अमेरिकी कर्मचारियों को पाकिस्तान के पांच सितारा होटल में प्रवेश पर रोक लगा दी है.

अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सरकार को इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति छुट्टियों के दौरान इस्लामाबाद के मैरियट होटल में अमेरिकी नागरिकों पर हमला करने की साजिश कर रहे हैं. एडवाइजरी में सरकार ने अमेरिकी नागरिकों को छुट्टी के दौरान प्रसिद्ध होटलों में जाने पर रोक लगा दी है. दूतावास ने सभी लोगों से छुट्टियों के दौरान राजधानी इस्लामाबाद में गैर-जरूरी यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है.

अमेरिकी दूतावास ने यह एडवाइजरी दो दिन पहले इस्लामाबाद के रिहायशी इलाकों में हुए आत्मघाती बम धमाके के बाद जारी किया था. शुक्रवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी जबकि अन्य दस लोग घायल हो गए थे. यह विस्फोट पुलिस गश्ती के दौरान चेकिंग के दौरान हुआ था. पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने जब एक टैक्सी को रोका तो पीछे की सीट पर बैठे एक यात्री ने खुद को उड़ा लिया.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...