12.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूचिस्तान के बाद पाकिस्तान के इस प्रांत में भी उठी आजादी की...

बलूचिस्तान के बाद पाकिस्तान के इस प्रांत में भी उठी आजादी की मांग, बड़ा विरोध प्रदर्शन, जेलों को बंद करने की धमकी

Published on

इस्लामाबाद:

बलूचिस्तान के बाद अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी आजादी की मांग जोर पकड़ने लगी है। सिंध को अलग देश बनाने की मांग करने वाली एक राजनीतिक समूह जय सिंध फ्रीडम मूवमेंड (JSFM) ने शुक्रवार को पाकिस्तान में एक राजमार्ग पर शांतिपूर्ण धरना दिया। इस दौरान लापता और जेल में बंद सिंधी राष्ट्रवादियों की रिहाई की मांग की गई। सिंधु देश की वकालत करने वाले समूह ने सिंध और बलूचिस्तान में जबरन गायब किए गए लोगों, अवैध हिरासत और मानवाधिकारों के हनन पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने की मांग की।

सिंधी राष्ट्रवादियों की रिहाई की मांग
जेएसएफएम के अध्यक्ष सोहेल अब्रो, जुबैर और अमर आजादी समेत नेताओं ने जाहिद चन्ना, सज्जाद चन्ना, अदनान बलूच और शाहिद सूमरो को तत्काल रिहा करने को कहा। यह भी मांग की गई कि उनके खिलाफ झूठे आरोप वापस लिए जाएं और सभी जबरन गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा किया जाए। सामूहिक बयान में कहा गया, यह शांतिपूर्ण धरना हमारे राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की गैरकानूनी गिरफ्तारियों, जेलों में हो रहे दुर्व्यवहार और जबरन गायब किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है।

जेलों का गेट बंद करने की दी धमकी
इसमें आगे कहा गया कि ‘हमारा प्रयास शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है और हम तब तक जारी रहेंगे जब तक हमारे लोग आजाद नहीं हो जाते।’ इस दौरान जेलों में बंद राष्ट्रवादियों के साथ दुर्व्यवहार रोकने की चेतावनी दी और धमकी दी कि अगर यह जारी रहा तो वे जेल के मुख्य द्वार को बंद कर देंगे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वॉज जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों से भी हस्तक्षेप की अपील की।

सिंध में आजादी की उठ रही मांग
पाकिस्तान के सिंध में लंबे समय से सिंधी पहचान और स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्ष चल रहा है। अब यह मांग आजादी की ओर जा रही है। सिंधियों का आरोप है कि पाकिस्तान की सरकार संस्थागत उत्पीड़न के माध्यम से सिंधी संस्कृति को मिटा रही है। साल 2022 में अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट में सिंध में न्यायेतर हत्याओं और क्षत-विक्षत शवों की बरामदगी के व्यापक मामलों की ओर इशारा किया गया था। इस बीच हाल में बलूचिस्तान में इस सप्ताह पाकिस्तान से आजादी की घोषणा की गई है। इस घोषणा की जानकारी बलूच नेताओं ने सोशल मीडिया पर दी, जिसके बाद #RepublicOfBalochistan जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...