8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान के बाद अजरबैजान खरीद सकता है चीन का J-10C फाइटर जेट,...

पाकिस्‍तान के बाद अजरबैजान खरीद सकता है चीन का J-10C फाइटर जेट, भारत के दोस्‍त की बढ़ेगी टेंशन!

Published on

बीजिंग

चीन के झुहाई में चल रहे एयर शो में चीन ने अपने कई फाइटर जेट्स का प्रदर्शन किया है, इनमें J-10C भी शामिल है। अजरबैजान की एयरफोर्स के लेफ्टिनेंट जनरल नामिग इस्लामजादे भी एयर शो में शामिल हुए हैं। शुक्रवार को एयर शो से आई उन तस्वीरों ने दुनिया का ध्यान खींचा है, जिनमें जनरल नामिग चीनी फाइटर जेट J-10C का जायजा ले रहे हैं। नामिग की तस्वीरों के बाद माना जा रहा है कि अजरबैजान जेट को खरीदने का इच्छुक है। चीनी ‘वाइगरस ड्रैगन’ J-10C का इस्तेमाल चीन के बाहर सिर्फ पाकिस्तानी एयरफोर्स करती है लेकिन अब दुनिया के दूसरे देशों ने इसमें रूचि दिखाई है।

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अजरबैजान के एयरफोर्स कमांडर ने अपने चीनी समकक्ष जनरल चांग डिंगकिउ से भी मुलाकात की है। ऐसे में इस बात की चर्चा है कि अजरबैजान चीन से J-10C खरीद सकता है, जिसे वह आर्मेनिया के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है। आर्मेनिया को हालिया वर्षों में भारत से हथियार मिल रहे हैं। वहीं अजरबैजान को पाकिस्तान से हथियारों की आपूर्ति होती रही है। अब इसमें चीन का भी नाम जुड़ सकता है।

अजरबैजान और चीन में बढ़ेगा सैन्य सहयोग!
रिपोर्ट के मुताबिक, अजरबैजान के एयरफोर्स कमांडर ने चीनी अफसरों के साथ बैठक में चीनी वायु सेनाओं के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने की संभावना पर चर्चा की। इससे अजरबैजान के J-10C खरीदने के बारे में अटकलें लग रही हैं। अजरबैजान ने हाल ही में पाकिस्तान से JF-17 लिए है। पाकिस्तान ने कई सालों तक JF-17 का इस्तेमाल करने के बाद J-10C को एयरफोर्स में शामिल किया था। अटकलें हैं कि अजरबैजान भी उसी रास्ते पर जा सकता है।

अजरबैजान में इस जेट के पहुंचने की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि बीते कुछ समय में चीन ने अपने विमान निर्यात के लिए पश्चिम एशिया में बाजार बनाने की जोरशोर से कोशिश की है। चीन अपने J-10C को अमेरिकी F-16 फाल्कन, यूरोपीय यूरोफाइटर टाइफून और फ्रांस के राफेल के मुकाबले बेहतर विकल्प के तौर पर पेश कर रहा है। चीनी विमान क्षमता के साथ-साथ कीमत के मामले में भी एक बेहतर विकल्प है।

चीन के J-10C में क्या है खास
चीनी फाइटर जेट J-10C की तुलना अमेरिका के F-16 फाइटिंग फाल्कन के मॉडर्न वर्जन से की जाती है। इसमें फ्लाई-बाय-वायर उड़ान कंट्रोल सिस्टम है। J-10C एक WS-10B इंजन, एकीकृत AESA रडार, PL-15 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल और एक इमेजिंग इंफ्रारेड सीकर PL-10 से सुसज्जित है। इसमें कम्प्यूटरीकृत ग्लास कॉकपिट उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, सटीक हवा से जमीन पर हमला और उड़ान में ईंधन भरना शामिल है।

चीन का J-10C फाइटर जेट हर मौसम में परिचालन में सक्षम है। इसकी प्राथमिक भूमिका हवा से हवा में युद्ध करना है। चीनी विशेषज्ञों ने विमान की गेम-चेंजिंग फाइटर जेट के रूप में प्रशंसा की है। जेट में फॉरवर्ड-फेसिंग टारगेट डिजाइनर पॉड भी शामिल है जो लेजर और इंफ्रारेड तकनीक का उपयोग करता है। पॉड को लेजर और उपग्रह नेविगेशन-निर्देशित हथियारों के लिए डिजाइन किया गया है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...