15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'उम्र केवल एक नंबर...', 45 साल के शख्स को दिल दे बैठी...

‘उम्र केवल एक नंबर…’, 45 साल के शख्स को दिल दे बैठी 26 की युवती!

Published on

नई दिल्‍ली ,

कहा जाता है कि प्‍यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती, एक बार अगर प्यार हो जाए तो उम्र महज एक नंबर हो जाता है. ऐसे ही एक कपल की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिनकी उम्र में 19 साल का अंतर है. इसके बावजूद दोनों ही लोग एक दूसरे के प्‍यार में डूबे हुए हैं.

अमेरिका में रहने वाले कपल ने हाल में सगाई की है. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोग कपल को ट्रोल कर रहे थे और उन पर निशाना साध रहे हैं. 26 साल की एमिली डाउनिंग नर्स हैं. उनके बॉयफ्रेंड 45 वर्षीय माइकल जस्टिन मॉडल हैं. दोनों एक दूसरे के साथ 2 साल से रिलेशनशिप में हैं. कपल ने टिकटॉक पर अपनी रिलेशनशिप की कहानी बताई है.

‘मैच्योर शख्‍स संग रिलेशनशिप ज्‍यादा बेहतर’
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दोनों के उम्र के अंतर को लेकर उनकी आलोचना की. वहीं, कई लोग ऐसे भी थे, जो उनके रिश्‍ते को खुलकर सपोर्ट करते हुए नजर आए. एक शख्‍स ने लिखा कि अगर आप बच्चों को लेकर प्‍लानिंग कर रहे हैं तो जल्‍दी कर लेनी चाहिए.

एक यूजर ने लिखा- ‘एक दिन तुम भी 45 साल की होगी, तब तुम्‍हें इस बात का अहसास होगा कि ये कितना अजीबोगरीब है कि एक 45 साल का व्‍यक्ति अपने से आधी उम्र वाली में इंटेरस्‍टेड है.’ एमिली ने इस कमेंट का जवाब देते हुए कहा, हमारे रिश्‍ते के दो साल हो गए हैं और हमारी सगाई भी हो गई है.

वहीं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘उम्र केवल एक नंबर है. आप दोनों सच में खुश लग रहे हैं. आप शानदार हो.’ वहीं एक शख्‍स ने लिखा- ‘कुछ लोगों को इस बात का अहसास नहीं होता. लेकिन यह अच्‍छा ही होता है जब आप किसी मैच्‍योर व्‍यक्ति के साथ रिलेशनशिप में होते हो तो वह 16 साल के लोगों की तरह हरकत नहीं करता है.’

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...