9.5 C
London
Monday, December 22, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयरूसियों की देशभक्ति की खुली पोल! युद्ध में तैनाती की घोषणा होते...

रूसियों की देशभक्ति की खुली पोल! युद्ध में तैनाती की घोषणा होते ही देश छोड़कर भागे, नहीं मिल रहा फ्लाइट का टिकट

Published on

मॉस्को

रूस की एयरलाइंस ने 18 से 65 साल के लोगों को टिकट बेचने से इनकार कर दिया है। इस आयु सीमा के लोग जब तक रक्षा मंत्रालय की ओर से यात्रा की मंजूरी नहीं दिखाते इन लोगों को एयरलाइंस टिकट नहीं बेचेगी। बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन लाख आरक्षित सैनिकों की आंशिक तैनाती की घोषणा की। इसके बाद रूस से विदेशी गंतव्यों के लिए जाने वाली सभी रूसी उड़ानों के टिकट बिक गए। रूसी अधिकारियों ने बताया कि 3,00,000 ‘रिजर्विस्ट’ (आरक्षित सैनिक) की आंशिक तैनाती की योजना बनाई गई है। पुतिन ने इसे जरूरी बताते हुए कहा कि रूस ‘पूरी पश्चिमी सैन्य मशीनरी’ से लड़ रहा है।

रूस की शीर्ष ट्रैवल प्लानिंग वेबसाइट aviasales.ru के मुताबिक पुतिन की घोषणा के बाद कुछ मिनट के भीतर ही मॉस्को से जॉर्जिया, तुर्की और अर्मेनिया, जहां रूसी नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है, के लिए 21 सितंबर की सभी उड़ानों के टिकट बिक गए। मॉस्को के समयानुसार दोपहर तक, मॉस्को से अजरबैजान, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान और किर्गिस्तान के लिए सीधी उड़ानें भी वेबसाइट पर दिखना बंद हो गईं।

पुतिन की घोषणा के बाद मचा हड़कंप
रिजर्व सैनिकों की तैनाती के पुतिन के ऐलान के बाद से रूस में हड़कंप मच गया है। लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं जिन्हें रोकने के लिए रूसी एयरलाइंस ने 18 से 65 साल के लोगों को बिना रक्षा मंत्रालय की मंजूरी के टिकट देने से इनकार कर दिया है। पुतिन ने टेलीविजन के जरिए देश को संबोधित करते हुए चेतावनी भरे लहजे में पश्चिम से कहा कि रूस अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा और ‘यह कोरी बयानबाजी’ नहीं है।

क्या होता है रिजर्विस्ट जिन्हें तैनात करने जा रहे पुतिन?
पुतिन ने कहा कि उन्होंने आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और यह प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ होगी। रिजर्विस्ट ऐसा व्यक्ति होता है जो ‘मिलिट्री रिजर्व फोर्स’ का सदस्य होता है। यह आम नागरिक होता है जिसे सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है तथा जरूरत पड़ने पर इसे कहीं भी तैनात किया जा सकता है। शांतिकाल में यह सेवाएं नहीं देता है। पुतिन ने कहा कि विस्तारित सीमा रेखा, यूक्रेन की सेना द्वारा रूसी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गोलाबारी और मुक्त कराए गए क्षेत्रों पर हमलों के लिए रिजर्व से सैनिकों को बुलाना आवश्यक था।

Latest articles

अस्मिता वेलफेयर के शिक्षा केंद्रों व सुखवाड़ा आश्रम का किया अवलोकन—बच्चों को शिक्षण सामग्री, गन्ना व टॉफी, ईंट भट्टा मजदूरों को बांटे कपड़े

भोपाल।अस्मिता वेलफेयर समिति द्वारा संचालित शिक्षा केंद्रों एवं सुखवाड़ा आश्रम का अवलोकन डॉ. विजय...

12.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...

एयर इंडिया के विमान का एक इंजन हवा में बंद

नई दिल्ली।एयर इंडिया के एक अंतरराष्ट्रीय विमान में उड़ान के दौरान अचानक एक इंजन...

मेट्रो में पशु-पक्षी नहीं कर सकेंगे सफर, टीम रखेगी नजर

भोपाल।मेट्रो रेल में अब पशु-पक्षियों के साथ यात्रा की अनुमति नहीं होगी। मेट्रो प्रबंधन...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...