12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की में मकबरे के पास मिला प्राचीन मंदिर, देखने वाले रह गए...

तुर्की में मकबरे के पास मिला प्राचीन मंदिर, देखने वाले रह गए दंग!

Published on

नई दिल्ली,

तुर्की में पुरातत्वविदों को प्राचीन किले की खुदाई में एक मंदिर मिला है. इस मंदिर का संबंध राजा मीनुआ ( King Menua) से बताया जा रहा है. जिस प्राचीन किले में यह मंदिर मिला है, वह पूर्वी तुर्की के वैन जिले में पड़ता है. हालांकि, राजा मीनुआ से संबंधित यह पहला मंदिर नहीं है, जो पुरातत्वविदों को मिला हो. इससे पहले भी एक मंदिर मिल चुका है.

पुरातत्वविद जिस प्राचीन किले की खुदाई कर रहे हैं, उसका मॉडर्न तुर्किश नाम ‘Körzüt’ है, जो आठवीं सदी ईसा पूर्व में बनाया गया था. इस किले का निर्माण राजा मीनुआ ने ही कराया था.वैन म्यूजियम की ओर से किले में खुदाई के दौरान कई अहम खोज की जा चुकी हैं. किले में खुदाई का कार्य तुर्की के कल्चर और टूरिज्म मंत्रालय की अनुमति के बाद शुरू किया गया था, जो अभी तक जारी है.

तुर्की सरकार की ओर से पुरातत्व की इस खुदाई के लिए फंड भी दिया जा रहा है. किले में यह खुदाई वैन युज़ुन्कु यिल विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर सबाहत्तिन अर्दोआन के नेतृत्व में की जा रही है.खास बात है कि किले के अंदर जो यह मंदिर मिला है, वह कोरबेलिंग तकनीक से बनाई गई है, जिसमें मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े और धातु की कलाकृतियां भी मिली हैं.

तुर्की सरकार की ओर से पुरातत्व की इस खुदाई के लिए फंड भी दिया जा रहा है. किले में यह खुदाई वैन युज़ुन्कु यिल विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर सबाहत्तिन अर्दोआन के नेतृत्व में की जा रही है.तुर्की राष्ट्रपति रेचेप अर्दोआन ने इस मामले में कहा कि टीम ने किले के अवशेष वाले पूरे इलाके से कई अहम चीजों की खोज की है, जो क्षेत्र के इतिहास से जुड़ी हुई हैं. अर्दोआन ने बताया कि कुछ समय पहले पहला मंदिर मिला था कि अब टीम को राजा मीनुआ का दूसरा मंदिर भी मिल गया है.

सर्दियों की वजह से रोक दिया गया है किले में उत्खनन का कार्य
फिलहाल सर्दी को देखते हुए उन्होंने साइट पर उत्खनन के काम को बंद करवा दिया है. जैसे ही सर्दियां कम होंगी यानी सर्द मौसम में नमी आएगी तो उत्खनन का काम फिर से शुरू कर दिया जाएगा. अर्दोआन ने कहा कि, ”उत्खनन के दौरान हमने दूसरे मंदिर की खोज की, जो हमें लगता है कि राजा मीनुआ ने बनाई है. हमें मंदिर के पास में ही एक मकबरा भी मिला है. इस इलाके से काफी संख्या में प्राचीन समय के बर्तन भी मिले हैं. उत्खनन के लिए यह एक अहम जगह. जो बर्तन मिले हैं, वे मध्य युग के हैं. साथ ही किले के बाहर कब्रिस्तान भी मिला है, जिसका मिलना काफी जरूरी माना जा रहा है.”

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...