4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयव्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश? रूसी कमांडर बोले- यूक्रेनी ड्रोन हमले...

व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश? रूसी कमांडर बोले- यूक्रेनी ड्रोन हमले के बीच से निकाला हेलीकॉप्टर

Published on

मॉस्को

रूसी सेना ने बताया है कि इस हफ्ते कुर्स्क क्षेत्र की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हेलीकॉप्टर पर हमला हुआ था। रूस का कहना है कि पुतिन का हेलीकॉप्टर तकरीबन यूक्रेन के ड्रोन हमले की जद में आ ही गया था। रूसी सैन्य अधिकारी यूरी डैशकिन ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन का हेलीकॉप्टर ड्रोन हमले में बाल-बाल बचा है। डैशकिन ने बताया कि 20 से 22 मई के बीच यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन हमले तेज किए थे। खासतौर से पुतिन की कुर्स्क यात्रा के दौरान यूक्रेन के ड्रोन हमलों में तेजी आई। रूसी कमांडर ने कहा कि पुतिन का हेलीकॉप्टर कुर्स्क क्षेत्र के ऊपर से गुजरते हुए यूक्रेन के हमले के केंद्र में था।

रूसी कमांडर डैशकिन ने अपने बयान में कहा कि पुतिन के कुर्स्क दौरे के दौरान रूसी वायु रक्षा बड़ी संख्या में यूक्रेन के ड्रोन को मार गिराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर जब कुर्स्क में था तो हमने हवाई लड़ाई लड़ी और राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रखा। हम एक हवाई लड़ाई में लगे हुए थे और राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे थे क्यों उनका हेलीकॉप्टर ड्रोन्स से घिरा था।

पुतिन ने किया है कुर्स्क दौरा
क्रेमलिन ने बताया कि पुतिन ने 21 मई को कुर्स्क क्षेत्र का दौरा किया है। अपने दौरे के दौरान पुतिन कुर्स्क और कुर्चतोव में गए थे। यह क्षेत्र यूक्रेन की सीमा से 100 किलोमीटर से कम दूरी पर है। रूस ने इसी साल अप्रैल में कुर्स्क क्षेत्र को यूक्रेन से अपने नियंत्रण में लेने की बात कही है। इसके बाद पुतिन ने इस क्षेत्र का दौरा किया। हालांकि इस क्षेत्र की सीमा पर अभी लड़ाई जारी है।

रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन अटैक का आरोप ऐसे समय लगाया है, जब दोनों देशों में लड़ाई तेज हो रही है। रूसी सेना ने रविवार को यूक्रेन पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन और मिसाइल हमले को अंजाम दिया है। ड्रोन हमले में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित बड़े हिस्से को निशाना बनाया है। यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक रूस के हवाई हमले में कम से कम 12 लोगों की जान गई है।

रूस-यूक्रेन में कैदियों की बदली
रूस और यूक्रेन में सीजफायर पर बात नहीं बन सकी है लेकिन दोनों देश कैदियों की अदला-बदली कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन ने रविवार को अंतिम चरण में 303-303 कैदियों को छोड़ा है। शुक्रवार से शुरू हुई इस प्रक्रिया दोनों देशों ने 1000-1000 कैदियों को छोड़ा, जिसमें 120-120 नागरिक शामिल हैं। इस अदला-बदली पर 16 मई को हुई वार्ता में फैसला हुआ था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...