6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरिम सरकार के साथ टकराव की खबरों को बांग्लादेश आर्मी ने गलत...

अंतरिम सरकार के साथ टकराव की खबरों को बांग्लादेश आर्मी ने गलत बताया, मोहम्मद यूनुस ने भारत के सिर फोड़ा ठीकरा

Published on

ढाका

बांग्लादेश की सेना ने देश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से मतभेद की खबरों को गलत बताया है। सेना ने सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही है। ब्रिगेडियर जनरल नाजिम-उद-दौला ने सोमवार को कहा कि सरकार और सेना के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। मोहम्मद युनुस के सलाहकार की ओर से भी उनके अंतरिम सरकार के प्रमुख बने रहने की बात कही गई है। ऐसे फिलहाल बांग्लादेश में छाया राजनीतिक संकट छंटता दिख रहा है।

प्रथोमोलो की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश आर्मी की ओर से कहा गया है कि सरकार और सेना के बीच कोई झगड़ा नहीं है। ब्रिगेडियर जनरल नाजिम उद दौला ने कहा, ‘मीडिया में जो दिखाया जा रहा है, वह सच नहीं है। हम शांति से और समझदारी से काम कर रहे हैं। किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि सरकार और सेना अलग-अलग काम कर रही हैं। दोनों मिलकर काम कर रही हैं और हमें विश्वास है कि यह सहयोग जारी रहेगा।’

यूनुस ने भारत के सिर फोड़ा ठीकरा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस ने देश में जारी सियासी उथलपुथल का ठीकरा भारत के सिर फोड़ा है। यूनुस ने देश में तनाव के बीच अपने सलाहकारों की बैठक की है। बैठक में युनुस ने कहा है कि बांग्लादेश में मौजूदा संकट भारत की ढाका में अपना प्रभाव फिर से स्थापित करने की कोशिश का नतीजा है। बैठक में यूनुस के अंतरिम सरकार के प्रमुख के पद पर बने रहने का भी निर्णय हुआ है।

मोहम्मद युनुस ने मौजूदा संकट भारत की ‘साजिश’ बताते हुए कहा कि कुछ लोग बांग्लादेश को भारत के अधीन करना चाहते हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बीते साल 8 अगस्त को बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख बने थे। उन्होंने शेख हसीना के इस्तीफे के बाद यह पद संभाला था। शेख हसीना ने भारी विरोध प्रदर्शन के बाद 5 अगस्त को आननफानन में ढाका छोड़कर भारत में शरण ली थी।

क्यों है यूनुस के खिलाफ गुस्सा
मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश में स्थिरता बहाल करने और चुनाव कराने के लिए अंतरिम सरकार का नेतृत्व सौंपा गया था। हाल के दिनों में बांग्लादेश सेना प्रमुख वकार उज जमां और राजनीतिक दलों की ओर से ऐसे बयान आए, जिनमें यूनुस के लिए गुस्सा देखा गया। यूनुस के चुनाव आगे टालने से नाराजगी है। इस पर कई शहरों में प्रदर्शन भी हुए हैं। इसके चलते यूनुस के इस्तीफे की अटकलों ने जोर पकड़ा है।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...