12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबॉर्डर पर तनाव को लेकर बांग्लादेश ने जताई चिंता, ढाका में विदेश...

बॉर्डर पर तनाव को लेकर बांग्लादेश ने जताई चिंता, ढाका में विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजदूत को किया तलब

Published on

नई दिल्ली

शेख हसीना के भारत आने और बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के शासन के साथ ही दोनों मुल्कों में टकराव बढ़ता जा रहा है। पहले हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर भारत बांग्लादेश में टकराव देखने को मिला था और ताजा मामला बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच तनाव का है। सरहद पर इस स्थिति के बीद मोहम्मद यूनुस सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया है।

दरअसल, बांग्लादेश बॉर्डर पर भारत ने सख्ती बढ़ा दी है और घुसपैठ को रोकने के लिए कंटीले तारों का बाड़ा बनाया गया है। इस बीच बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने सीमा पर तनाव को लेकर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को समन भेजा है।

विदेश सचिव के साथ हुई बैठक
बांग्लादेश द्वारा भारतीय उच्चायुक्त को तलब करने का मामला तब हुआ, जब कुछ समय पहले ही बांग्लादेश ने आरोप लगाए कि भारत द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है। भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा दोपहर में विदेश मंत्रालय में प्रवेश करते देखे गए थे। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेशी विदेश सचिव जशीम उद्दीन के साथ उनकी बैठक लगभग 45 मिनट तक चली।

बैठक के बाद क्या बोले प्रणय वर्मा
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए वर्मा ने कहा कि ढाका और नई दिल्ली के बीच सुरक्षा के लिए सीमा पर बाड़ लगाने के संबंध में सहमति है। प्रणय वर्मा ने कहा कि हमारे दो सीमा सुरक्षा बल BSF और बीजीबी, इस संबंध में संवाद में हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस सहमति को लागू किया जाएगा और सीमा पर अपराधों से निपटने के लिए एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।

BGB कमांडर ने किया कब्जे का फर्जी दावा
बता दें कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से इस बैठक को लेकर आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया। हालांकि अधिकारियों ने यह पुष्टि जरूर की कि भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया गया। बता दें कि बीजीबी यानी बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के एक कमांडर ने दावा किया बांग्लादेशी सेना ने गोडलिया नदीं के किनारे पांच किलोमीटर के इलाके पर कब्जा कर लिया है।

BSF ने खारिज किया बयान
इस बयान के बाद तनातनी की स्थिति बन गई थी। इसके बाद बीजीबी और बीएसएफ के अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग भी बुलाई गई है। बीएसएफ ने कहा है कि बीजीबी के अधिकारी ने भ्रामक बयान दिया था। बीएसएफ ने बांग्लादेश के सभी दावों से खारिज करते हुए गलत बता दिया है। बता दें कि सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव के कुछ दिन पहले ही एक सैन्य कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने बड़ा बयान दिया था और यह तक कह दिया था कि सेना को हर वक्त युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए, जिसको लेकर विवाद भी हुआ था।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...