4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे BLA, BLF पर करेंगे हमला…...

बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे BLA, BLF पर करेंगे हमला… इस्लामिक स्टेट के नए वीडियो से फंसेगा पाकिस्तान!

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में चल रही अशांति के बीच आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने बड़ा एलान किया है। ISKP ने स्वतंत्रता समर्थक बलूच कम्यूनिटी यानी अपनी आजादी के लिए लड़ रहे समूहों के खिलाफ आधिकारिक रूप से युद्ध की घोषणा कर दी है। इस्लामिक स्टेट ने 36 मिनट का वीडियो में कहा है कि दो महीने पहले बलूचिस्तान के मस्तुंग में बलूच विद्रोही गुटों ने ISKP पर हमला किया। ऐसे में अब वह भी बलूच गुटों पर जवाबी हमले करेंगे। ISKP ने अपने ट्रेनिंग कैंप होने की बात कहते हुए पाकिस्तान की भी पोल खोल दी है।

इस्लामिक स्टेट ने बलूचिस्तान के पहाड़ों में ट्रेनिंग कैंप चलाने का दावा किया है। ISKP ने बलूच अलगाववादी संगठनों खासतौर से BLA, BLF और उनके समर्थकों को कठिन और खूनी संघर्ष के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। BLA और BLF ऐसे गुट हैं, जो बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सेना और सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। इन गुटों का अब ISKP से संघर्ष बढ़ सकता है।

ISKP ने क्या-क्या कहा है
ISKP ने अपने प्रशिक्षण केंद्र पर BLA के हमले पर सबसे ज्यादा जोर दिया है। मार्च में ये हमला हुआ था, जिसमें विदेशी नागरिकों सहित 30 लोगों की मौत हुई। ISKP बलूचिस्तान प्रांत के पहाड़ों में सक्रिय रूप से प्रशिक्षण शिविर चलाते हुए बलूच अलगाववादी समूहों पर हमला करने की चेतावनी दी है। ISKP ने बलूच समूहों के साथ साझा पहाड़ी क्षेत्रों को साझा करने की बात भी स्वीकारी है।

अफगान सरकार और मीडिया आउटलेट्स ने पहले ही खुलासा किया था कि बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी गुट ISKP के प्रशिक्षण शिविर हैं, जिसकी जानकारी निश्चित रूप से पाकिस्तान सरकार को है। इस दावे को लंबे समय तक अनदेखा किया जाता रहा। पाकिस्तान की ओर से इसे दुष्प्रचार कहा लेकिन अब चीजें स्पष्ट हो रही हैं कि ISKP वहां सक्रिय है। अब पाकिस्तान को ISKP पर जवाब देना होगा।

अफगानिस्तान में बीते करीब तीन महीने से ISKP का कोई हमला नहीं हुआ है। इसका मुख्य कारण BLA की ओर से बलूचिस्तान में उनके प्रशिक्षण केंद्र पर हमला और अफगानिस्तान के अंदर ISKP के खिलाफ अघोषित ऑपरेशन माना जा रहा है। BLA या किसी अन्य बलूच अलगाववादी समूह ने आधिकारिक तौर पर ISKP पर हमला करने के बारे में टिप्पणी नहीं की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...