12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत की सीमा से सटे नेपाल के इटहरी में बम धमाके, राजावादी...

भारत की सीमा से सटे नेपाल के इटहरी में बम धमाके, राजावादी संगठन की धमकी, नया साल पर जाने वाले हो जाएं सावधान

Published on

काठमांडू

नए साल पर जश्न मनाने के लिए नेपाल की वादियों की सैर करने की चाहत बना रखने वाले लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह नेपाल के राजावादी नाम के संगठन की बम धमाका करने की धमकी है। संगठन ने धमकी देने के साथ ही मंगलवार सुबह तीन स्थानों पर धमाके भी किए हैं। भारत नेपाल सीमा से महज तीस किलोमीटर की दूरी पर हुए बम धमाके से इटहरी का इलाका गूंज उठा। बम धमाके के बाद नेपाली पुलिस के साथ सेना भी सुरक्षा के लिए उतर गई है। इटहरी मुख्य सड़क राजमार्ग को नेपाली सेना ने सील कर विभिन्न स्थानों से बम बरामदगी और उसको निष्क्रिय करने के कार्य में जुट गई है।

नए साल के मौके पर नेपाल में बड़ी संख्या में सीमावर्ती क्षेत्र सहित दूरदराज क्षेत्र से हजारों की संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल की हसीन वादियों में पहुंचकर साल के पहले दिन का जश्न मनाते हैं। नेपाल के विराटनगर, धरान, इटहरी, धनकुटा, भेटेटार, भारदह, हिले, भीमनगर बैरेज, जनकपुर आदि स्थानों पर नववर्ष के पहले दिन भारतीय पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। नेपाल पर्यटन विभाग और कला संस्कृति विभाग की ओर से भी नववर्ष के पहले दिन के लिए पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम और सुरक्षा रखी जाती है। ऐसे में ये धमाके चिंता बढ़ाने वाले हैं।

संगठन ने पहले दी धमकी, फिर किए धमाके
भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी से 30 किलोमीटर की दूरी पर तीन सीरियल बम धमाके से नेपाल के सुनसरी जिला का इटहरी बम धमाके से दहल उठा। नेपाल की राजावादी नामक संगठन ने सुनसरी एसपी को मैसेज के माध्यम से नववर्ष पर बम धमाका करने की धमकी दी थी। मैसेज में इटहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मैसेज और धमकी को लेकर नेपाल पुलिस जांच में ही जुटी थी कि इटहरी के तीन स्थानों पर बम मिलने की सूचना सुनसरी जिला पुलिस को मिली।

नेपाल की सुनसरी जिला पुलिस को पहला बम इटहरी राजमार्ग मे रहे बुढी नदी के पुल के नीचे होने की सूचना मिली।मिली सूचना के तहत राजमार्ग को सील कर नेपाली सेना की बम डिस्पोजल टीम बम को निष्क्रिय कार्य में लगी ही थी कि बम विस्फोट हो गया।उसके बाद दूसरा बम इटहरी उप महानगरपालिका के कार्यालय के सामने मिला। सेना की टीम यहां भी बम डिफ्यूज कर रही थी की बम विस्फोट हो गया।

पुलिस ने क्या कहा है
जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के एसपी सुमन तिमिस्ना के अनुसार, सुबह में इलाका पुलिस कार्यालय इटहरी और पकली मे राजावादी समूह के नाम से भोटेपुल, बुढी खोला और उपमहानगरपालिका के आगे काला झोला मे बम रख देने का मैसेज आया था। सुनसरी एसपी ने बताया कि बम दस्ता टीम को सर्च अभियान में लगाया गया है। नेपाल सेना, पुलिस के साथ दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

मोरंग एसपी नारायण प्रशाद चिमारिया ने सुनसरी जिला में सीरियल बम धमाके के बाद भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा को तेज कर दिया है। विराटनगर में पुलिस गश्ती के साथ सतर्कता बढ़ा दी है और संदिग्धों की जांच की जा रही है। नेपाल प्रहरी के साथ आर्म्ड पुलिस फोर्स को लगाया गया है। विराटनगर से इटहरी जाने वाले रूट पर ट्रैफिक भी रोका गया है।

भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के राजेश शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों के स्वागत के लिए नेपाल प्रशासन और लोग नववर्ष पर तैयार रहते हैं। ऐसे में नेपाल में आने वाले भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच कोशी प्रदेश 1 और 2 की सरकार के साथ जिला प्रशासन से संवाद स्थापित कर रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...