14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूचिस्तान के बाजार में फटा बम, कई दुकानों के उड़े परखच्चे… 4...

बलूचिस्तान के बाजार में फटा बम, कई दुकानों के उड़े परखच्चे… 4 की मौत, 20 घायल

Published on

नई दिल्ली,

बलूचिस्तान में एक बार फिर बम धमाका हुआ है. ये धमाका किल्ला अब्दुल्लाह जिले में रविवार को एक मार्केट के पास हुआ. इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. यह विस्फोट जाब्बर मार्केट के पास हुआ, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई, और कई दुकानें ढह गईं.

घटना की जानकारी देते हुए किल्ला अब्दुल्लाह के डिप्टी कमिश्नर रियाज खान ने बताया कि धमाके के कारण बाजार में भारी नुकसान हुआ है. कई दुकानें पूरी तरह ढह गईं और कई जगह आग लग गई. विस्फोट बाजार के सामने बने फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) के किले की पिछली दीवार के पास हुआ था.

धमाके में चार लोगों की मौत, 20 घायल
धमाके के बाद वहां अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग डर फैल गया, और वे इधर-उधर भागने लगे. फायरब्रिगेड और पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और आग बुझाया और मामले को नियंत्रित किया. इस दौरान रेस्क्यू टीम ने चार शव बरामद किए. इस धमाके में 20 लोग घायल हुए हैं, और कई को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

धमाके के बाद एफसी जवानों और अज्ञात के बीच गोलीबारी
रियाज खान ने बताया कि विस्फोट के बाद कुछ घटनास्थल के आसपास हथियार बंद अज्ञात लोगों और एफसी जवानों के बीच गोलीबारी भी हुई. इस धमाके की जिम्मेदारी किसने ली है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...