7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस के खिलाफ ब्रिटेन ने US से मांगे परमाणु बम गिराने वाले...

रूस के खिलाफ ब्रिटेन ने US से मांगे परमाणु बम गिराने वाले लड़ाकू विमान, पेंटागन से बातचीत, क्या विनाशक स्तर पर पहुंचेगा यूक्रेन युद्ध?

Published on

लंदन

शीत युद्ध के बाद दुनिया फिलहाल सबसे खतरनाक मोड़ पर है। दुनिया में रूस-यूक्रेन युद्ध और गाजा युद्ध, दो जंग पहले से ही चल रहे हैं। जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण पैमाने पर युद्ध होते होते थमा है। इस बीच ब्रिटेन ने शीत युद्ध के बाद पहली बार अपनी परमाणु रणनीति में बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है। ब्रिटेन ने अब अमेरिकी लड़ाकू विमानों को परमाणु हथियारों से लैस करने की योजना बनाई है। यह कदम रूस से बढ़ते खतरे को देखते हुए उठाया गया है और इसे ब्रिटेन की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता में सबसे बड़ा विस्तार माना जा रहा है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन, न्यूक्लियर हथियार दागने में सक्षम अमेरिकी लड़ाकू विमानों को खरीदने के लिए अत्यधिक संवेदनशील बातचीत कर रहा है। माना जा रहा है कि कीर स्टारमर की सरकार इस कदम को इस मान्यता के रूप में आगे बढ़ा रही है, कि दुनिया एक खतरनाक परमाणु युग में प्रवेश कर चुकी है। ब्रिटेन ये दिखाना चाह रहा है कि व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया को खतरनाक मुहाने पर ला दिया है और यूके का मकसद बढ़ते खतरे का मुकाबला करना है।

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के रक्षा सचिव जॉन हीली और सशस्त्र बलों के प्रमुख एडमिरल सर टोनी राडाकिन, पारंपरिक परमाणु हथियारों की तुलना में कम शक्ति वाले गुरुत्वाकर्षण बमों को लॉन्च करने में सक्षम अमेरिकी लड़ाकू जेट विमानों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इसका समर्थन किया है और माना जा रहा है कि पेंटागन के साथ गहरे स्तर पर बातचीत चल रही है। इससे पहले फ्रांस ने रूसी खतरों का मुकाबला करने के लिए पूरे यूरोप में अपने परमाणु हथियारों की तैनाती का प्रस्ताव रखा था, जिसका जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने समर्थन किया था।

ब्रिटेन की परमाणु हमला करने की क्षमता क्या है?
ब्रिटेन के पास फिलहाल लड़ाकू विमानों से परमाणु बम गिराने की क्षमता नहीं है। दुनिया में सिर्फ अमेरिका, चीन, रूस, भारत और फ्रांस के पास ही जल, नभ और थल से परमाणु हमला करने क्षमता है। ब्रिटेन की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता सिर्फ ट्राइडेंट-सुसज्जित पनडुब्बियों पर आधारित है। इसीलिए ब्रिटिश रक्षा सचिव जॉन हीली और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एडमिरल सर टोनी रडाकिन के नेतृत्व में, ब्रिटेन की सरकार अब अमेरिकी F-35ए लाइटनिंग II स्टील्थ फाइटर जेट्स को हासिल करने पर विचार कर रही है, जो कम-शक्ति वाले बी61 गुरुत्वाकर्षण परमाणु बम ले जाने में सक्षम हैं। अगर दोनों देशों के बीच ये समझौता होता है तो फिर पनडुब्बियों के अलावा ब्रिटेन के पास लड़ाकू विमानों से भी परमाणु बमों को गिराने की क्षमता होगी। ब्रिटेन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दुनिया एक “तीसरे परमाणु युग” में प्रवेश कर रही है, जहां रूस की आक्रामक नीतियां, चीन का बढ़ता परमाणु शस्त्रागार, ईरान और उत्तर कोरिया की अस्थिरता और साइबर हमलों की बढ़ती घटनाएं वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे पैदा कर रही हैं।

जिसकी वजह से हवाई-आधारित परमाणु क्षमताओं का डेवलपमेंट ब्रिटेन को इन खतरों का सामना करने के लिए ज्यादा मजबूत और लचीला बनाएगा। टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि F-35A लाइटनिंग स्टील्थ फाइटर जेट को खरीदने पर विचार चल रहा है, जिसे जर्मन लूफ़्टवाफे ने हाल ही में ऑर्डर किया है, हालांकि अन्य प्रकार के विमानों पर भी विचार किया जा रहा है। इन जेट की रेंज 1,400 किमी है और ये B61 थर्मोन्यूक्लियर ग्रेविटी बम ले जा सकते हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका का 3,708 परमाणु हथियारों के भंडार से हवाई-ड्रॉप किया जाने वाला प्राइमरी परमाणु बम है। इसके अलावा ब्रिटिश सरकार ने 7,000 लंबी दूरी की हथियारों के उत्पादन की योजना भी बनाई गई है। वहीं सरकार का लक्ष्य 2034 तक रक्षा खर्च को देश की GDP के 3% तक बढ़ाना है, जो वर्तमान 2.5% के करीब है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...