7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रह्मपुत्र नदी पर डैम बनाने की योजना का चीन ने किया बचाव,...

ब्रह्मपुत्र नदी पर डैम बनाने की योजना का चीन ने किया बचाव, कहा- दशकों की स्टडी के बाद दी मंजूरी

Published on

नई दिल्ली,

चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े डैम प्रोजेक्ट की योजना को सुरक्षित बताते हुए इसका बचाव किया है. चीन का दावा है कि परियोजना से निचले क्षेत्रों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा और इसे कई दशकों की रिसर्च के बाद सुरक्षित तरीके से बनाया जा रहा है.

अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बावजूद, चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े डैम प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. चीन इस परियोजना पर 137 अरब डॉलर खर्च करेगा, जो कि भूकंप वाले हिमालयी क्षेत्र में स्थित है. हालांकि, कई देशों ने इस प्रोजेक्ट पर अपनी चिंता जाहिर की है.

गहन स्टडी के बाद प्रोजेक्ट को दी गई मंजूरी!
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन हमेशा क्रॉस-बॉर्डर नदियों के विकास की जिम्मेदारी निभाई है. उन्होंने बताया कि तिब्बत में हाइड्रोपावर डेवलपमेंट को दशकों की इन-डेप्थ स्टडी के बाद मंजूरी दी गई है. उन्होंने बताया कि इसके लिए तमाम सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस परियोजना से निचले इलाके में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ ने कहा कि चीन सीमावर्ती देशों के साथ बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि चीन निचली नदियों के किनारे मौजूद देशों के साथ भूकंप और आपदा प्रबंधन में सहयोग को बढ़ावा देगा, ताकि नदी के किनारे रहने वाले लोगों को फायदा हो सके.

ब्रम्हपुत्र नदीं पर बनाया जाएगा डैम
चीन की इस परियोजना से भारत और बांग्लादेश के साथ सीमा विवाद को बढ़ने का डर है, क्योंकि बांध तिब्बत में ब्रम्हपुत्र नदी (तिब्बत में इस नदी को यारलंग जांग्बो नदी कहा जाता है) के निचले हिस्से में बनाया जाएगा. दुनिया के इस सबसे बड़ा डैम उस हिस्से में बनाया जाएगा, जहां से ब्रम्हपुत्र नहीं एक यू-टर्न के साथ अरुणाचल प्रदेश में बहती है.

चीनी प्रवक्ता ने प्रोजेक्ट को क्लीन एनर्जी के विकास और क्लाइमेट चेंज रोकने की कोशिश के रूप में पेश किया है. इस प्रोजेक्ट पर चीनी करेंसी में एक ट्रिलियन युआन का खर्च आएगा. यह डैम “थ्री जॉर्जेस डैम” से भी बड़ा होगा.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...