6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने 100 साल में जितना सीमेंट यूज किया, उतना चीन ने...

अमेरिका ने 100 साल में जितना सीमेंट यूज किया, उतना चीन ने 3 साल में खपा दिया

Published on

नई दिल्ली:

चीन भारतीय सीमा के करीब तिब्बत में दुनिया का सबसे बड़ा बांध बना रहा है। इसमें $137 अरब का निवेश किया जा सकता है जो भारत के किसी भी प्रोजेक्ट से ज्यादा है। भारत में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल अब तक का सबसे खर्चीला प्रोजेक्ट माना जाता है। इसकी अनुमानित लागत 100 अरब डॉलर है। चीन बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बनाने में माहिर है। हाल के वर्षों में उसने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जमकर निवेश किया है। एक अनुमान के मुताबिक 2011 से 2012 के बीच चीन में सीमेंट की जितनी खपत हुई, उतनी अमेरिका में 1901 से लेकर 2000 के बीच यानी 100 साल में हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने 2011 से 2013 के दौरान 6.4 गीगाटन सीमेंट का यूज किया। एक गीगाटन 1,000,000,000 टन के बराबर होता है। इस दौरान चीन ने The Three Gorges Dam बनाया जिसे दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन माना जाता है। सेंट्रल चाइना की यांगजी जियांग नदी पर स्थित इस बांध को बनाने में 1.6 करोड़ टन सीमेंट का यूज हुआ था। अमेरिका में साल 1901 से साल 2000 के बीच कई बहुमंजिला इमारतें, इंटरस्टेट और हूवर डैम बनाया था। लेकिन इस दौरान वहां कुल 4.5 गीगाटन सीमेंट की खपत हुई थी।

चीन में सीमेंट की मांग
आज चीन दुनिया का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक और उपभोक्ता है। दुनिया का 60% सीमेंट चीन में बनता है। खपत में भी उसकी दुनिया में 60% हिस्सेदारी है। पिछले साल चीन ने 2.1 अरब टन सीमेंट को उत्पादन किया था जबकि बाकी दुनिया का उत्पादन दो अरब टन था। भारत का सीमेंट उत्पादन 41 करोड़ टन रहा। वियतनाम 11 करोड़ टन के साथ तीसरे और अमेरिका 9 करोड़ टन के साथ चौथे नंबर पर है। हालांकि भारत में भी सीमेंट की खपत बढ़ रही है। देश में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...