11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने बढ़ाई अपनी ताकत, दुनिया को नई मिसाइल दिखाकर किया हैरान,...

चीन ने बढ़ाई अपनी ताकत, दुनिया को नई मिसाइल दिखाकर किया हैरान, अमेरिका की बढ़ेगी टेंशन

Published on

बीजिंग

चीन ने अपने जुहाई एयर शो में दो महत्वपूर्ण मिलिट्री अपग्रेड को दुनिया के सामने रखा है। चीन ने नया PL-15 E मिसाइल दिखाया, जिसमें फोल्ड होने वाले (फिन) पंख हैं। ऐसे छह मिसाइल चीन के स्टील्थ फाइटर जेट J-20S और J-35A में लगाए जा सकते हैं। यह प्रगति हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की ताकत बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। PL-15E हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। चीन की ओर से इस मिसाइल का विकास उसकी हवा से हवा में मार करने वाली युद्ध क्षमता की प्रगति दिखाता है।

मिसाइल की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, सैन्य विश्लेषकों ने इसे जे-20 के लिए एक बड़ा अपग्रेड बताया। वर्तमान में यह जेट सिर्फ चार पीएल-15 मिसाइलें ले जा सकता है। PL-15E को एक शक्तिशाली हथियार माना जाता है जो एडवांस्ड एयरोडायनेमिक्स के साथ अत्याधुनिक तकनीक को जोड़ता है। संक्षेप में मिसाइल का उद्देश्य चीनी लड़ाकू विमानों को लंबी दूरी की लड़ाई में एक विशिष्ट बढ़त देना और उनकी स्टील्थ क्षमताओं को प्रभावित किए बिना विमानों की क्षमता बढ़ाना है।

अमेरिका के साथ संघर्ष की तैयारी
पिछले साल अक्टूबर में आई पेंटागन की वार्षिक चीन सैन्य शक्ति रिपोर्ट में कहा गया था कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) जे-20 के लिए अपग्रेड की तैयारी कर रहा है। इसमें हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की संख्या बढ़ाना शामिल हो सकता है। दक्षिण चीन सागर और ताइवान स्ट्रेट में बढ़ते तनाव ने अमेरिका और चीन के बीच संघर्ष की संभावना को बढ़ा दिया है। ऐसे में दोनों पक्ष संभावित लड़ाई या कम से कम सीमित-सशस्त्र प्रदर्शन की तैयारी में हैं।

चीन ने दिखाया फाइटर जेट
अभी यह जानकारी नहीं है कि क्या PL-15E में PL-15 जैसी ही विशेषताएं हैं या नहीं। PL-15 की तुलना अमेरिका के AIM-120 से की जाती है। इसकी अनुमानित सीमा 200-300 किलोमीटर है। PL-15 लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि चीन PL-16 और PL-17 बना रहा है। चीन ने एयरशो में J-20S का एक मॉडल प्रस्तुत किया, जो J-20 स्टील्थ फाइटर जेट का दो सीटों वाला संस्करण है। PL-15E के साथ इसकी फोटो सामने आई है

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...