4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने बनाया लेजर से उड़ने वाला ड्रोन, जमीन पर उतारने की...

चीन ने बनाया लेजर से उड़ने वाला ड्रोन, जमीन पर उतारने की जरूरत नहीं, मिलिट्री सैटेलाइट की लेगा जगह

Published on

बीजिंग

चीन ने लेजर से चलने वाले ड्रोन को विकसित किया है। इस ड्रोन को लेजर के जरिए रिचार्ज कर अनिश्चित काल तक हवा में रखा जा सकता है। चीन को आशा है कि इस ड्रोन को मिलिट्री सैटेलाइट की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। वर्तमान में पूरी दुनिया में मौजूद ड्रोन लीथियम आयन बैटरी या फिर जेट इंजन से संचालित होते हैं। ऐसे में कुछ समय बाद उन्हें खुद को रिचार्ज करने या ईंधन के लिए जमीन पर उतरना पड़ता है। लेकिन, इस नए ड्रोन को हवा में ही लेजर के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है। हालांकि, चीन का यह नया ड्रोन अभी विकास की अवस्था में है। ऐसे में इंडस्टियल लेवल पर प्रोडक्शन के लिए इस लेजर ड्रोन को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

प्रकाश को बिजली में बदल सकता है यह ड्रोन
हॉन्ग कॉन्ग से प्रकाशित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थवेस्टर्न पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी (NPU) के वैज्ञानिकों ने ड्रोन को फोटोइलेक्ट्रिक कन्वर्जन मॉड्यूल के साथ फिट किया गया है, जो प्रकाश को बिजली में परिवर्तित कर सकता है। इससे उच्च शक्ति वाले लेजर बीम के जरिए उड़ान के दौरान ड्रोन को रिचार्ज किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनपीयू के स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की टीम ने एक ड्रोन में इसका प्रयोग किया, जिसमें ऑटोनोमस चार्जिंग को इंटेलिजेंस सिग्नल ट्रांसमिशन और प्रोसेसिंग तकनीक के साथ जोड़ा गया।

ऑटोनोमस लॉन्ग रेंज रिचार्ज सिस्टम बनाना है मकसद
टीम ने अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर बताया कि इस रिसर्च की मुख्य विशेषताएं 24 घंटे की इंटेलिजेंट विजन ट्रैकिंग सिस्टम और ऑप्टिक्स संचालित ड्रोन (ओडीडी) के लिए ऑटोनोमस लॉन्ग रेंज रिचार्ज सिस्टम विकसित करना है। शोधकर्ताओं ने बताया कि उनके सामने पहली चुनौती हवा में ड्रोन को ट्रैक करना था। टीम ने इंटेलिजेंस विजुअल्स के आधार पर एक एल्गोरिदम विकसित की, जो हवा में ओडीडी को सटीक रूप से ट्रैक कर सकती थी। टीम ने एडप्टिव बीम शेपिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर वायुमंडलीय परिस्थितियों और दूरी के कारण लेजर में आने वाली खराबियों और कमजोर होने की चुनौतियों पर भी काबू पा लिया।

ड्रोन में जोड़ा गया सिक्योरिटी एल्गोरिदम
सेफ्टी फीचर्स के बारे में बात करते हुए टीम ने बताया कि उन्होंने इस ड्रोन में सिक्योरिटी एल्गोरिदम जोड़ा है जो अपने रास्ते में एक बाधा का पता चलने पर ऑटोमेटिक रूप से लेजर की तीव्रता को सुरक्षित स्तर पर एडजस्ट कर देता है। रिसर्च टीम ने संवेदनशील मिलिट्री अप्लीकेशन होने के कारण अपने प्रयोग की बारीकियों का खुलासा नहीं किया। उन्होंने इतना जरूर बताया कि इस ड्रोन का इंडोर, दिन के समय आउटडोर और रात के समय आउटडोर टेस्ट किया जा चुका है।

सैटेलाइट की तरह काम कर सकता है यह ड्रोन
रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन इस ड्रोन का उपयोग कम ऊंचाई वाले उपग्रह या कृत्रिम चंद्रमा बनाने के लिए कर सकता है। इतना ही नहीं, इन्हें स्वार्म ड्रोन के झुंड में शामिल कर युद्ध में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक अमेरिकी डिफेंस वेबसाइट ने बताया है कि चीन को ऐसे ड्रोन बनाने के लिए उसके पॉड पर कम से कम 100 किलोवाट की ताकत पैदा करने वाला लेजर लगाना पड़ेगा। इसे एक थर्मल कंट्रोल यूनिट से कमांड किया जा सकता है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जहां जरूरत हो वहां ड्रोन को चार्ज किया जा सके।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...