8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन से मिले चीन के 'चाणक्‍य', क्‍या खत्‍म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? जानें...

पुतिन से मिले चीन के ‘चाणक्‍य’, क्‍या खत्‍म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? जानें जिनपिंग का शांति प्‍लान

Published on

मास्‍को

रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्‍म कराने के मिशन को लेकर निकले चीन के ‘चाणक्‍य’ कहे जाने वाले वांग यी ने मास्‍को में रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। इससे पहले वांग यी यूरोप के दौरे पर थे और जल्‍द ही चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग भी रूस के दौरे पर जाने वाले हैं। वांग यी और पुतिन के बीच मुलाकात में दोनों के बीच गर्मजोशी दिखी और उन्‍होंने दोनों देशों के बीच सहयोग के महत्‍व की जमकर प्रशंसा की। चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के विदेशी मामलों पर सबसे वरिष्‍ठ अधिकारी वांग यी के इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल, 24 फरवरी को यूक्रेन युद्ध को एक साल होने जा रहा है और जल्‍द ही शी जिनपिंग को लेकर एक शांति योजना पेश करने जा रहे हैं। इस वजह से वांग यी की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। आइए जानते हैं चीन का शांति प्‍लान…

यूक्रेन युद्ध में अब तक हजारों की तादाद में लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा है। रूस के भीषण मिसाइल और ड्रोन हमलों और यूक्रेन के पलटवार से कई शहर खंडहर में तब्‍दील हो गए हैं। इस युद्ध से रूस और पश्चिमी देशों के बीच मतभेद बहुत ज्‍यादा गहरा गया है जो यूक्रेन को अरबों डॉलर के हथियार और मिसाइलें दे रहे हैं। पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। यही नहीं चीन और अमेरिका के बीच संबंध भी इन दिनों बहुत खराब हो गए हैं।

यूक्रेन शांति योजना पेश करेंगे जिनपिंग
वैश्विक स्‍तर पर चल रहे इस तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुतिन ने कहा है कि इस पहलू को देखते हुए चीन और रूस के बीच अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सहयोग बहुत जरूरी है ताकि दुनिया के हालात को स्थिर किया जा सके। चीन ने अभी तक यूक्रेन युद्ध की निंदा नहीं की है। यही नहीं अमेरिका का कहना है कि चीन रूस को अब हथियारो की सप्‍लाइ कर सकता है। बाइडन प्रशासन ने चीन को चेतावनी भी दी है। वहीं वांग यी ने इशारों में कहा कि चीन और रूस दोनों ही वैश्विक मामलों में अमेरिका के प्रभुत्‍व को जवाब देना चाहते हैं।

इस बीच चीन का कहना है कि राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग यूक्रेन युद्ध को खत्‍म कराना चाहते हैं और वह जल्‍द ही एक शांति योजना पेश करेंगे। बताया जा रहा है कि जिनपिंग शुक्रवार को संयुक्‍त राष्‍ट्र के सामने एक ‘शांति भाषण’ देंगे। यह भाषण जिनपिंग यूक्रेन युद्ध के ठीक एक साल पूरे होने पर देने जा रहे हैं। चीन ने अभी शांति प्रस्‍ताव का खुलासा नहीं किया है लेकिन ब्‍लूमबर्ग ने दावा किया है कि जिनपिंग की योजना में सीजफायर भी है। इसमें पश्चिमी देशों से यूक्रेन को हथियारों की सप्‍लाइ पर रोक शामिल हो सकता है।

जेलेंस्‍की ने जिनपिंग को द‍िया झटका
इससे पहले चीनी नेता वांग यी ने म्‍यूनिख सुरक्षा सम्‍मेलन में कहा भी था कि क्षेत्रीय अखंडता का सम्‍मान किया जाना चाहिए। विश्‍लेषकों का कहना है कि चीन के राष्‍ट्रपति यूक्रेन युद्ध को रुकवाकर अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़ा खिलाड़ी बनना चाहते हैं लेकिन जेलेंस्‍की ने उन्‍हें झटका दे दिया है। जेलेंस्‍की ने चीनी राष्‍ट्रपति की शांति योजना को खारिज कर दिया है और खुद अपनी शांति योजना को पेश किया है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...