11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से संघर्ष ने पाकिस्तान को किया तालिबान की शरण में जाने...

भारत से संघर्ष ने पाकिस्तान को किया तालिबान की शरण में जाने को मजबूर, जानें क्यों दौड़कर काबुल पहुंचे थे शहबाज के दूत

Published on

काबुल

भारत के साथ हालिया संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को तालिबान की शरण में जाने को मजबूर होना पड़ा है। पाकिस्तान इस बात से डरा हुआ था कि भारत के साथ-साथ अगर अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव बढ़ा तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। ऐसे में पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के विशेष दूत मोहम्मद सादिक खान ने बीते हफ्ते के आखिर में काबुल पहुंच कर अफगानिस्तान के तालिबान शासन के अफसरों और हक्कानी नेटवर्क के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान पाक के विशेष दूत ने अफगानिस्तान के नेताओं से ये वादा लिया कि वह पाक-अफगान बॉर्डर पर कोई तनाव पैदा नहीं करेंगे। पाकिस्तान के अलावा चीन के विशेष दूत भी इस दौरान काबुल में थे।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी दूत सादिक की काबुल यात्रा का उद्देश्य पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर शांति सुनिश्चित करना था और उनका यह दौरा सफल भी रहा। इस दौरान काबुल से पाकिस्तानी अधिकारियों को भरोसा मिला कि उनको पश्चिमी सीमा के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। रिपोर्ट कहती है कि तालिबान शासन ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी पड़ोसी देश के खिलाफ नहीं होगा।

तालिबान के बड़े नेताओं से मिले सादिक
पाकिस्तान के विशेष दूत मोहम्मद सादिक खान ने काबुल में तालिबान के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। इनमें तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी, गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी और उद्योग मंत्री नूरुद्दीन अजीजी शामिल थे। इस दौरान हक्कानी ने क्षेत्रीय संबंधों को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।

सिराजुद्दीन हक्कानी ने चीनी और पाकिस्तानी दोनों दूतों को आश्वासन दिया कि अफगानिस्तान की सीमा पाकिस्तान के साथ शांतिपूर्ण रहेगी। दावा है कि इस दौरान तालिबान के विदेश मंत्री ने इस्लामाबाद को समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ नहीं है।

पाकिस्तान काफी समय से अफगानिस्तान सीमा के पास तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूच विद्रोहियों के गुटों के खिलाफ सैन्य अभियान चला रही है। इस्लामाबाद ने बार-बार अफगान तालिबान पर इन समूहों को शरण देने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान की ओर से तालिबान पर भारत के साथ मिलकर काम करने का आरोप भी लगाया जाता रहा है। ऐसे में भारत से तनाव के बीच तालिबान और अफगानिस्तान सीमा पर सक्रिय गुटों को लेकर पाकिस्तान डर गया था, क्योंकि उसकी सेना का ध्यान भारत से संघर्ष पर लगा हुआ था।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...