6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान में फूटा कोरोना बम, आठवीं लहर के बीच एक दिन में...

जापान में फूटा कोरोना बम, आठवीं लहर के बीच एक दिन में 415 लोगों ने गंवा दी जान

Published on

नई दिल्ली,

चीन में एक बार फिर तबाही मचा रहा कोरोना ने कई देशों की सरकारों को अलर्ट कर दिया है. कोरोना ने जापान में भी लोगों की सांसें फुला दी हैं. जापान कोरोना की आठवीं लहर का सामना कर रहा है. देश में बुधवार को कोरोना से रिकॉर्ड मौतें हुई, जो एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है. जापान में बुधवार को कोरोना से 415 लोगों ने दम तोड़ दिया.

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, जापान में अब तक कोरोना के 28,764,223 मामले सामने आ चुके हैं जबकि कोरोना से 56,228 लोगों की मौत हो चुकी हैं. जापान में 28 दिसंबर को अब तक कोरोना के 216,219 नए केस दर्ज हुए हैं जबकि 415 लोग दम तोड़ चुके हैं.इससे पहले जापान में बुधवार को कोरोना के कुल 216,219 नए मामलों की पुष्टि हुई थी, जो एक हफ्ते पहले की तुलना में 4 फीसदी अधिक है. जापान में कोरोना के सबसे अधिक मामले अगस्त में सामने आए थे, जो 260,000 थे.

टोक्यो में कोरोना का तांडव
जापान की राजधानी टोक्यो से कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं. टोक्यो में कोरोना के 3925038 मामले सामने आ चुके हैं. इसके बाद ओसाका में 2503786, कानागावा में 1945492 मामले दर्ज हुए हैं. इसके अलावा आइची, सैतामा, फुकुओका, चीबी, ह्योगो, होक्काइदो में भी कोरोना के केस बढ़े हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सात दिनों में जापान में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि अमेरिका के बाद जापान में कोरोना से सबसे अधिक मौतें हुई हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...