11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की में 46 हजार के पार पहुंची भूकंप में मरने वालों की...

तुर्की में 46 हजार के पार पहुंची भूकंप में मरने वालों की संख्या, आज बंद हो सकता है रेस्क्यू ऑपरेशन

Published on

नई दिल्ली

तुर्की में 12 दिन पहले आए भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 46 हजार के भी पार पहुंच चुका है और कई लोग अभी भी लापता हैं। इस बीच खबर है कि बचाव अभियान में जुटी विभिन्न टीमें रविवार को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर सकती हैं। विनाशकारी भूकंप को 296 घंटे बीत चुके हैं। 6 फरवरी को तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद 40 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए, जिसमें तुर्की और पड़ोसी सीरिया में इमारतों के मलबे में हजारों लोग दब गए।

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में श्वास संबंधी समस्याओं की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने कहा कि आंतों और श्वसन संक्रमण में वृद्धि हुई है। हालांकि, मरीजों की संख्या फिलहाल गंभीर स्थिति तक नहीं पहुंची है।

तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) के प्रमुख यूनुस सेजर ने कहा कि रविवार रात को बचाव अभियान को बंद किया जा सकता है क्योंकि अब भूकंप के 12 दिन बाद लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद काफी कम है। भूकंप से तुर्की में मरने वालों की संख्या 40,402 है, जबकि पड़ोसी सीरिया में 5,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

भारत ने भी भेजी थी एनडीआरएफ की टीमें
भारत की ओर से भी एनडीआरएफ की टीमें तुर्की भेजी गई थीं। भारत ने आपातकालीन राहत सामग्री भेजी थी, जिसमें जीवन रक्षक दवाएं और प्रभावितों की मदद के लिए कई सामग्री थीं। इनकी कीमत 7 करोड़ से अधिक बताई गई है। एनडीआरएफ के अलावा भारतीय सेना की टीमें भी तुर्की और सीरिया में लोगों की भूकंप प्रभावित इलाकों में मदद कर रही हैं। सेना ने 30 बैड का अत्याधुनिक अस्पताल भी तैयार किया है। इसकी काफी तारीफ हो रही है।

वहीं, किर्गिस्तान के बचावकर्मियों ने शनिवार को दक्षिणी तुर्की के अंताक्या शहर में एक इमारत के मलबे से पांच लोगों के एक सीरियाई परिवार को बचाने की कोशिश की। इसमें एक बच्चे समेत तीन लोगों को जिंदा बचा लिया गया। रॉयटर्स ने बताया कि मां और पिता बच गए लेकिन बाद में डिहाइड्रेशन के कारण बच्चे की मौत हो गई।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...