11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के साथ कर लो परमाणु डील नहीं तो… सऊदी अरब ने...

अमेरिका के साथ कर लो परमाणु डील नहीं तो… सऊदी अरब ने ईरानी सुप्रीम लीडर को क्‍यों दी चेतावनी, खाड़ी में क्‍या होने जा रहा?

Published on

रियाद

सऊदी अरब के रक्षा मंत्री ने पिछले महीने ईरान के दौरे पर ईरानी अधिकारियों और शीर्ष नेताओं को बहुत कड़ी चेतावनी दी थी। सऊदी रक्षा मंत्री ने ईरान से साफ कह दिया था कि या तो ईरान डोनाल्‍ड ट्रंप के परमाणु समझौते पर बातचीत के प्रस्‍ताव को गंभीरता के साथ स्‍वीकार कर ले नहीं तो इजरायल के हमले का गंभीर खतरा रहेगा। सऊदी ने कहा कि ईरान ऐसा करके इजरायल के साथ युद्ध से बच सकता है। खाड़ी देशों में एक बार फिर से अस्थिरता के खतरे को देखते हुए सऊदी अरब के 89 वर्षीय राजा सलमान बिन अब्‍दुल अजीज ने अपने बेटे और रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान को तेहरान भेजा था।

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी प्रिंस खालिद ने ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खामेनेई से मुलाकात की थी और उन्‍हें यह चेतावनी दी थी। खाड़ी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। ये सूत्र 17 अप्रैल को हुई इस बैठक में मौजूद थे। इसमें ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्‍किआन, सेना प्रमुख और विदेश मंत्री भी मौजूद थे। अब तक सऊदी अरब की इस चेतावनी के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। इससे पहले प्रिंस खालिद अमेरिका में सऊदी अरब के राजदूत भी रह चुके हैं। उन्‍होंने ईरानी नेताओं को चेतावनी दी कि ट्रंप के अंदर बातचीत को लेकर बहुत कम सब्र है।

सऊदी शाही परिवार का ईरान को सीधा संदेश
सऊदी प्रिंस ने कहा कि ट्रंप की टीम चाहती है कि परमाणु डील पर फैसला जल्‍द से जल्‍द हो जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कूटनीति के लिए रास्‍ता बहुत जल्‍द ही बंद हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इजरायल के हमले का सामना करने के मुकाबले अमेरिका के साथ डील करना बेहतर व‍िकल्‍प होगा। उन्‍होंने कह कि यह इलाका पहले ही गाजा युद्ध की आग से झुलस रहा है। एक और तनाव को यह झेल नहीं सकता है। सऊदी शाही परिवार के किसी सदस्‍य की करीब 2 दशक बाद यह पहली ईरान यात्रा थी। सुन्‍नी सऊदी और शिया ईरान दोनों ही लंबे समय से एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं। हालांकि अब दोनों के रिश्‍तों में गर्मजोशी आई है।

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान पर हमला रोकने को कहा है ताकि अमेरिकी प्रशासन को तेहरान के साथ नए परमाणु समझौते पर आगे बढ़ने के लिए और समय मिल सके। ट्रंप ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि अभी ऐसा करना अनुचित होगा क्योंकि हम समाधान के बहुत करीब हैं।’ बुधवार को ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने कहा कि ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत पर अभी भी कोई फैसला नहीं हुआ है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...