10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदोस्त भी नहीं चाहते पाकिस्तान भीख का कटोरा लेकर… शहबाज शरीफ का...

दोस्त भी नहीं चाहते पाकिस्तान भीख का कटोरा लेकर… शहबाज शरीफ का बड़ा कबूलनामा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मौके-मौके पर अपने देश की असली हकीकत सार्वजनिक कर ही देते हैं। उन्होंने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों को संबोधित करते हुए एक बार फिर देश की माली हालत का जिक्र किया है। शहबाज ने कहा कि अब तो पाकिस्तान के दोस्त देश भी नहीं चाहते हैं कि वो भीख का कटोरा लेकर हमारे पास आए। शहबाज शरीफ का यह बयान भारत के साथ हाल की सैन्य झड़प के बाद सैनिकों का हौसला आफजाई करने के दौरान आया। पाकिस्तान को हाल में ही अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष से देश को चलाने के लिए आर्थिक मदद भी मिली है।

शहबाज शरीफ ने क्या कहा
शहबाज शरीफ ने कहा, “चीन पाकिस्तान का सबसे पुराना दोस्त है। सऊदी अरब पाकिस्तान का सबसे भरोसेमंद दोस्त है और तुर्की, कतर, यूएई भी उसके सबसे भरोसेमंद दोस्त हैं। लेकिन मैं यह बात पूरी तरह से स्पष्ट कर देना चाहता हूं। अब वे हमसे उम्मीद करते हैं कि हम उनके साथ वाणिज्य, नवाचार, शोध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और लाभदायक उपक्रमों में व्यापार करें, जो पारस्परिक रूप से लाभकारी हों, और अब वे यह उम्मीद नहीं करते कि हम उनके साथ कोई समझौता करके जाएं।”

शहबाज बोले- मैं आखिरी व्यक्ति
उन्होंने आगे कहा, “और मैं फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर के साथ इस बोझ को अपने कंधों पर उठाने वाला आखिरी व्यक्ति हूँ क्योंकि यह अंततः इस महान राष्ट्र के कंधों पर आता है। तो, इसका उत्तर क्या है?” इससे पहले भी शहबाज शरीफ ने कई मौकों पर पाकिस्तान के माली हालात का रोना रोया है। उन्होंने पहले भी कहा था कि वह बतौर प्रधानमंत्री भीख का कटोरा लेकर दुनिया में नहीं घूमना चाहते हैं।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...