8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहोमवर्क ना करने पर बाप ने बेटे पर मिट्टी का तेल छिड़ककर...

होमवर्क ना करने पर बाप ने बेटे पर मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाई आग, मौत

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने होमवर्क ना करने पर अपने 12 साल के बेटे को जलाकर मार डाला। पाकिस्तान के अखबार डॉन न्यूज के मुताबिक बच्चे ने स्कूल का होमवर्क नहीं किया था जिस बात पर आगबबूला पिता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 14 सितंबर को ओरंगी टाउन में हुई जब नजीर नामक व्यक्ति ने घर में अपने बेटे शाहीर पर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा दी। लड़के की मां की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गंभीर रूप से झुलसे लड़के की स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर के अनुसार आरोपी को सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और अदालत ने उसे 24 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

खबर में बताया गया है कि शुरुआती जांच के दौरान आरोपी नजीर ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा अपने बेटे को जान से मारने का नहीं था। आरोपी ने कहा कि उसने बेटे को डराने के लिए उस पर मिट्टी का तेल छिड़का था क्योंकि वह अपना स्कूल का ‘होमवर्क’ नहीं कर रहा था। आरोपी ने कहा कि उसने लड़के को डराने के लिए माचिस जलाई थी, लेकिन तेल ने आग पकड़ ली और लड़का बुरी तरह झुलस गया।

रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ी। उसके ऊपर कंबल और कपड़े डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक बच्चा बुरी तरह झुलस गया था। बच्चे की मां शाजिया दो दिन तक सदमे में थीं और बाद में पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया। बता दें कि कराची का ओरंगी टाउन वही इलाका है जहां एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्ती है।

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...