12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूचिस्तान में चार अलग-अलग विस्फोट में गई पांच सैनिकों की जान, 10...

बलूचिस्तान में चार अलग-अलग विस्फोट में गई पांच सैनिकों की जान, 10 से अधिक घायल

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चार अलग-अलग जगहों पर विस्फोट हुआ है। जिसमें पांच सैनिकों की जान चली गई। वहीं इन विस्फोटों में 10 से अधिक लोग घायल हैं। जियो न्यूज के मुताबिक बलूचिस्तान के क्वेटा में दो ग्रेनेड विस्फोट, तुरबत और कोहलू में एक विस्फोट हुआ है।बता दें कि क्वेटा हमले में 4 लोगों के घायल होने की जानकारी है। ग्रेनेड ब्लास्ट को लेकर स्थानीय पुलिस का कहना है कि रविवार (25 दिसंबर) को क्वेटा के सबज़ल रोड स्थित शहीद अमीर दस्ती पुलिस थाने के सामने एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ। जिसमें एक महिला और एक छोटी बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए।

पुलिस का कहना है कि जिस जगह विस्फोट हुआ वहां एक और ग्रेनेड की सूचना के बाद बम निरोधक दस्ते को विस्फोट स्थल पर बुलाया गया था। क्वेटा पुलिस ने कहा कि सड़क पर दो ग्रेनेड फेंके गए थे। जिसमें से एक में विस्फोट हो गया लेकिन दूसरे ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं इस विस्फोट में घायल होने वालों को शहर के बोलन मेडिकल कॉम्प्लेक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

वहीं बलूचिस्तान  के मुख्यमंत्री अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने सबज़ल रोड ग्रेनेड हमले की निंदा करते हुए घायलों के लिए चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस महानिदेशक को शहर में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने एक निर्देश जारी करते हुए कहा, “आतंकवादियों के खिलाफ सख्ती जारी रहे और खुफिया-आधारित अभियान चलते रहना चाहिए।” उन्होंने कहा कि शांति को भंग करने वाले दुश्मनों को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

बता दें कि पाकिस्तान में बीते कुछ दिनों से आतंकी घटनाए बढ़ी हैं। इससे पहले पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू शहर में आतंकवादी हमलों से पाकिस्तानी सेना के सैनिकों ने मोर्चा लिया था। इसके अलावा 23 दिसंबर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती बम धमाका हुआ था। यह धमाका इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में हुआ था। वाहन में हुए इस विस्फोट में एक पुलिसकर्मी अदील हुसैन की जान चली गई और दो नागरिकों सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं।इस्लामाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक सोहेल जफर चट्ठा के मुताबिक सुबह 10:15 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन देखा था। जब कार अधिकारियों ने उसे रोकना चाहा तो कार में बैठे व्यक्ति ने खुद को बम से उड़ा लिया।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...