6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजनरल फैज ने कराई थी पाकिस्‍तानी पीएम शहबाज की जासूसी, ISI ने...

जनरल फैज ने कराई थी पाकिस्‍तानी पीएम शहबाज की जासूसी, ISI ने भारत की रॉ पर जड़ा आरोप

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कमरे में जासूसी के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक इमरान खान के करीबी आईएसआई के पूर्व चीफ जनरल फैज ने अपने करीबी सैन्‍य अधिकारी मेजर अर्सलान की मदद से शहबाज शरीफ की बातों को रेकॉर्ड कराया था। यह सैन्‍य अधिकारी इमरान खान के जमाने में पीएम का एडीसी बनाया गया और शहबाज शरीफ के सत्‍ता संभालने के बाद भी वही बना रहा। शहबाज शरीफ के ऑडियो लीक होने के बाद जब इसकी जांच की गई तो आईएसआई के नए चीफ नदीम अंजुम ने सार्वजन‍िक रूप से इसके लिए भारत की रॉ को जिम्‍मेदार ठहरा दिया।

वहीं निजी रूप से नदीम अंजुम ने जनरल फैज और इमरान खान की साजिश के भंडाफोड़ के बारे में शहबाज को बताया। मेजर अर्सलान को शहबाज शरीफ का एडीसी बनाया गया था लेकिन वह एक खुफिया फोन के जरिए शहबाज शरीफ की बातों को रेकॉर्ड करने लगे। बाद में वह इसे जनरल फैज को भेज देते थे। शहबाज के ऑडियो आने के बाद जब आईएसआई के नए चीफ नदीम अंजुम ने इसकी जांच करवाई तो मेजर अर्सलान पकड़ में आ गए। अर्सलान को आईएसआई ने हिरासत में ले लिया था और जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसका खुलासा हुआ।

पाक रिपोर्ट में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को जिम्‍मेदार ठहराया
इससे पता चला कि जिस फोन से जासूसी हो रही थी, उसके तार बहावलपुर से जुड़े थे जहां तत्‍कालीन लेफ्टिनेंट जनरल फैज कोर कमांडर थे। इमरान और फैज ने शहबाज की जासूसी कराने के लिए एडीसी की मदद ली। इसके जासूसी में पीएम ऑफिस के कई अन्‍य कर्मचारी भी फंसे हैं। इस पूरे मामले का खुलासा पाकिस्‍तानी पत्रका उमर चीमा और एजाज सैयद ने किया है। पाकिस्‍तानी पत्रकारों ने बताया कि शहबाज शरीफ के लंदन से लौटने पर आईएसआई के चीफ नदीम अंजुम ने एयरपोर्ट पर जाकर इस पूरे खुलासे के बारे में बताया।

वहीं पाकिस्‍तान ने जांच के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाई तो उसकी जांच रिपोर्ट में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को जिम्‍मेदार ठहरा दिया गया। पाकिस्‍तानी पत्रकारों ने कहा कि इस जासूसी के लिए रिटायर जनरल फैज के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए थी लेकिन उन्‍हें जनरल बाजवा ने बचा लिया। शहबाज शरीफ इस ऑडियो में मरियम नवाज के रिश्‍तेदार के भारत से मशीनों के आयात के बारे में बात कर रहे हैं। इस ऑडियो के आने के बाद इमरान खान ने भारत के साथ रिश्‍ते को लेकर हमला बोला था।

 

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...