8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएक जिस्म दो जान! मछुआरे के जाल में फंसी 'दोमुंही' मछली, वीडियो...

एक जिस्म दो जान! मछुआरे के जाल में फंसी ‘दोमुंही’ मछली, वीडियो देख लोग हैरान

Published on

वॉशिंगटन

सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब कार्प मछली का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देख कर ट्विटर यूजर्स ने कहा कि मछली के दो मुंह और दो आंख है। वहीं कई लोगों ने इसे सोवियत संघ के जमाने में चर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट त्रासदी से निकली मछली बता रहे हैं। क्योंकि चर्नोबिल के करीब झील की मझलियां मर गई थीं। वीडियो देख कर वैज्ञानिक ये साफ नहीं कह पा रहे हैं कि ये मछली किसी संदूषण के कारण ऐसी हुई है या नहीं। उनका कहना है कि यह पता लगाने के लिए टेस्ट करना होगा।

दो मुहों के बावजूद भी कार्प मछली पूरी तरह से स्वस्थ और विकसित दिखती है। ऐसे में विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इसके ऐसा होने के पीछे कारण संदूषण नहीं है, क्योंकि अगर वह होता तो मछलियां पहले ही मर जातीं। अमेरिका की दक्षिण कैरोलिना यूनिवर्सिटी के जीवविज्ञानी डॉ टिमोथी मूसो का कहना है, ‘ज्यादातार रेडिएशन से होने वाला म्यूटेशन ग्रोथ को रोक देता है। इसके साथ जिंदा रहने और प्रजनन की क्षमता को कम करता है।’

क्या कहते हैं वैज्ञानिक
प्रो. मूसो का कहना है कि इस तरह के म्यूटेशन ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहते हैं। ज्यादातर धीमे और कम सक्षम होते हैं और ऐसे में इनके किसी जानवर या इंसान द्वारा मारे जाने की संभावना भी बढ़ जाती है। प्रो मूसो चर्नोबिल का अध्ययन भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मछली के साथ क्या गलत हुआ है इसके बारे में सटीक जानकारी सिर्फ प्रयोग करने से ही पता चल सकता है। उसमें भी सिर्फ एक ही मजछी नहीं सैकड़ों और हजारों मछलियों पर अलग से प्रयोग होंगे। बिना किसी प्रयोग के कुछ भी कहना संभव नहीं है।

सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर
वीडियो देखने पर ऐसा लगता है, जैसे मछली की दो मुंह और चार आंखे हैं। हालांकि कुछ वैज्ञानिक और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मुंह दूसरा मुंह वास्तव में एक घाव है जो गलत तरीके से ठीक हो गया। वहीं, आंखों को लेकर उनका कहना है कि ये मछली के नाक हैं। एशियन कार्प मछली में नाक उनके मुंह के ऊपर बना होता है। हालांकि इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर लोग अटकलें लगाते रहे।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...