10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसत्ता गई लेकिन पार्टी बची, PAK कोर्ट ने इमरान के पक्ष में...

सत्ता गई लेकिन पार्टी बची, PAK कोर्ट ने इमरान के पक्ष में क्या बड़ा फैसला दिया?

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. चुनाव आयोग द्वारा उन्हें पीटीआई अध्यक्ष के पद से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी, अब पाक कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी है. इस तरह से इमरान खान ने पाकिस्तान में अपनी सत्ता जरूर गंवाई, लेकिन पार्टी बचाने में कामयाब हो गए, पार्टी में उनका कद भी बरकरार रहा. अभी तक इस आदेश पर इमरान खान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इमरान खान को कोर्ट से राहत
जानकारी के लिए बता दें कि तोशाखाना मामले में इमरान खान बुरी तरह फंसे हुए हैं. जब उस मामले में कोर्ट ने इमरान के खिलाफ ही फैसला दिया था, चुनाव आयोग ने भी उनके खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी की. पाकिस्तान के Article 63(1)(p) के तहत इमरान पर आरोप लगा कि उन्होंने गलत बयान दिए और फर्जी दस्तावेज दिखाए. लेकिन तब पूर्व पीएम ने तर्क दिया था कि संविधान में ये कही नहीं कहा गया कि कोई दोषी किसी पार्टी का नेतृत्व नहीं कर सकता है. अब इसी तर्क के साथ इमरान खान ने लाहोर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. उस याचिका में चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक की मांग थी.

इमरान का क्या तर्क था?
अब उसी याचिका पर इमरान को कोर्ट से राहत मिली है. अभी के लिए चुनाव आयोग उन्हें पार्टी अध्यक्ष के पद से नहीं हटा सकता है. वैसे अभी याचिका में भी इमरान ने कहा था कि चुनाव आयोग ने अपनी सीमित ताकत से बाहर जाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया, जो सही नहीं. अब कोर्ट ने भी उन तर्कों को मान लिया है और इमरान खान को ये बड़ी राहत मिली है. तोशाखाना मामले की बात करें तो इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे. उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे. उन्हें कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था. लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया. इस पूरी प्रक्रिया को उनकी सरकार ने बकायदा कानूनी अनुमति दी थी.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...