8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार, बदले में...

हमास सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार, बदले में नेतन्याहू सरकार से की यह डिमांड

Published on

तेल अवीव

फिलिस्तीनी गुट हमास ने कहा है कि वह गाजा में इजरायल के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता चाहता है। करीब दो दशक से गाजा को नियंत्रित कर रहे हमास ने कहा है कि वह इजरायल के सभी बंधकों को एक बार में रिहा करने के लिए तैयार है। हमास ने सभी इजरायली बंधकों की रिहाई के बदले में गाजा में पांच साल के युद्धविराम की मांग की है। हमास की ओर से यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब इजरायल गाजा में भीषण हवाई हमले कर रहा है। इन हमलों में फिलिस्तीनियों को जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है।

इजरायली वेबसाइट यरुशलम पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में हमास अधिकारी की AFP से की गई बातचीत के आधार पर गाजा युद्धविराम से जुड़ी यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमास का एक प्रतिनिधिमंडल मिस्र के अधिकारियों के साथ बैठक के लिए काहिरा रवाना हो गया है। खलील अल-हय्या के नेतृत्व में हमास का प्रतिनिधिमंडल मिस्र के अधिकारियों के सामने गाजा युद्धविराम पर अपनी बात रखेगा।

हमास पर बढ़ा रहा लड़ाई रोकने का दबाव
हमास के सूत्रों ने N12 को बताया कि गाजा पट्टी में हमास के कमांडर स्थानीय लोगों के भारी दबाव में हैं। आम लोग हमास पर लड़ाई रोकने का दबाव बना रहे हैं। हमास पर हथियार छोड़ने का दबाव भी बढ़ रहा है। जब तक हमास एक सशस्त्र गुट बना रहेगा, तब तक क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए कोई गंभीर सहायता हासिल करने में उसे मुश्किल होगी। अरब देश भी गाजा पट्टी में पुलिसिंग मिशन के लिए बटालियन नहीं भेजेंगे।

मिस्र में गाजा में जंग रोकने से जुड़े किसी फैसले पर बात बनती है या नहीं, इसकी जानकारी आने वाले दिनों में मिल जाएगी। गाजा में अभी भी हमास की कैद में 59 बंधक होने का अनुमान है। वार्ताकार लगातार एक ऐसे समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके तहत बंधकों को वापस लाया जाएग और गाजा में युद्ध रोका जाए।

हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमला करते हुए 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और करीब 250 लोगों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा में हमले शुरू कर दिए थे। इजरायल के हवाई हमलों में गाजा पट्टी लगभग खंडहर हो चुकी है और 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान अब तक जा चुकी है। दुनिया के कई देशों की कोशिशों के बावजूद गाजा में युद्ध नहीं रुक सका है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...