10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरंगीन मिजाज था हिजबुल्लाह का कमांडर फुआद शुकर, एक ही समय पर...

रंगीन मिजाज था हिजबुल्लाह का कमांडर फुआद शुकर, एक ही समय पर चार महिलाओं से थे संबंध

Published on

तेल अवीव

इजरायल और हमास के युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान हिजबुल्लाह को हुआ है। हिजबुल्लाह की टॉप लीडरशिप हमले के कारण खत्म हो चुकी है। इन्हीं कमांडरों में से एक फुआद शुकर था, जिसे इजरायल ने हवाई हमले में मार गिराया था। इसे लेकर अब एक खबर आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी चार प्रेमिकाएं थीं, जिनसे उसने फोन पर शादी की थी। इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद को फुआद शुकर की निगरानी के दौरान यह जानकारी पता चली थी।

रिपोर्ट के मुताबिक यह हिजबुल्लाह का सह संस्थापक था। चार महिलाओं के साथ एक ही समय में रिश्ते रखने को लेकर उसे अपराधबोध महसूस हुआ और उसने इस साल उनसे शादी की। रिपोर्ट के मुताबिक शुकर अपनी स्थिति को लेकर असहज महसूस कर रहा था। इस कारण उसने हिजबुल्लाह के सबसे उच्च धार्मिक मौलाना हाशिम सैफिद्दीन से संपर्क किया, जिन्हें इजरायल ने अक्तूबर में हमले में मार गिराया।

फोन पर की थी शादियां
रिपोर्ट के मुताबिक शुकर ने अपनी चार प्रेमिकाओं से शादी का अनुरोध किया था। सैफिद्दीन की सलाह के मुताबिक उनके लिए चार अलग-अलग फोन से होने वाली शादी समारोह आयोजित किए गए। यह साफ नहीं है कि ये महिलाएं कहां रहती थीं और शादी से जुड़े फोन कॉल कहां से किया गया था। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि ये शादियां टिक नहीं पाईं। मोसाद दशकों से हिजबुल्लाह के कमांडरों के व्यक्तिगत और मामूली से मामूली विवरण इकट्ठा कर रहा है।

शुकर पर थी मोसाद की नजर
साल 2006 के युद्ध के बाद से शुकर उन सैकड़ों हिजबुल्लाह कमांडरों में शामिल था, जिनके ऊपर इजरायल नजर रख रहा था। जुलाई में इजरायल ने खुफिया जानकारी के जरिए फुआद शुकर को मार दिया था। हमले में उनकी एक पत्नी और दो बच्चे भी मारे गए थे। अमेरिका ने शुकर को 1983 में बेरूत में हुए एक बम विस्फोट के योजनाकारों में से एक के रूप में पहचाना था, जिसमें 241 अमेरिकी मरीन मारे गए थे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...