16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के कराची यूनिवर्सिटी में होली खेल रहे हिंदू छात्रों पर हमला,...

पाकिस्तान के कराची यूनिवर्सिटी में होली खेल रहे हिंदू छात्रों पर हमला, कई घायल

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में होली खेलने के लिए भी हिंदू छात्रों को हिंसा और खौफ से गुजरना पड़ रहा है। सोमवार को पाकिस्तान की पंजाब यूनिवर्सिटी के बाद मंगलवार को सिंध में हिंदू छात्रों पर हमले का एक और मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि कराची यूनिवर्सिटी में इस्लामवादी छात्रों ने होली खेलने के लिए हिंदू छात्र-छात्राओं को निशाना बनाया। ‘पाकिस्तान अनटोल्ड’ नाम के ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक हिंदू छात्रा पूरे मामले की जानकारी देते हुए नजर आ रही है। वह बताती है कि यह हमला ‘जमीयत वालों’ यानी इस्लामी जमीयत तुलबा ने किया है।

छात्रा कहती है, ‘मैं हिंदू समुदाय से हूं, मैं सिंधी हूं। हम आराम से होली मना रहे थे, जमीयत वाले आ गए और परेशान करने लगे। हमारे साथ लड़कियां होली खेल रही थीं, उन्होंने उन्हें मारा-पीटा। मेरा यह कहना है कि पाकिस्तान में हर मजहब अपने त्योहार आराम से मना लेता है, जैसे, ईद वगैरह तो हम होली क्यों नहीं मना सकते?’ पाकिस्तानी पत्रकार वीनगास ने ट्वीट कर बताया कि सिंधी हिंदुओं पर हमला करने वाले जमीयत छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय कराची और पंजाब यूनिवर्सिटी दोनों हिंसक घटना से इनकार कर रहे हैं।

पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार
उन्होंने लिखा, ‘वीडियो सामने है जिसमें एक सिंधी हिंदू लड़की बता रही है कि कराची यूनिवर्सिटी में क्या हुआ। पंजाब यूनिवर्सिटी के एक दूसरे वीडियो में छात्रों की पिटाई समेत पंजाब यूनिवर्सिटी का एक छात्र घटना के बारे में बताता है। लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी ने परोक्ष रूप से ‘दूसरे प्रांत के एक मुस्लिम समूह’ का कहकर PU में सिंध छात्र परिषद पर उंगली उठाई है।’ पाकिस्तान में होली पर हुईं हालिया हिंसक घटनाएं इस बात का सजीव प्रमाण हैं कि पड़ोसी मुल्क में अल्पसंख्यकों की क्या हालत है।

घायल हुए 15 छात्र
वीनगास ने लिखा, ‘पंजाब यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन का दूसरे प्रांतों से ताल्लुक रखने वाले छात्रों की ‘सुरक्षा न करने’ का रिकॉर्ड रहा है। होली के मौके पर एडमिनिस्ट्रेटर ने गंदा खेल खेला है। जमीयत के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हमें पंजाब में कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद है कि सिंध सरकार कोई कदम उठाएगी।’ पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई झड़प में 15 हिंदू छात्र घायल हुए थे। छात्रों का दावा है कि उन्होंने इसकी पूर्व अनुमति विश्वविद्यालय प्रशासन से ले ली थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...