6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में हिंदू महिला की हत्या, तन से जुदा किया सिर, काट...

पाकिस्तान में हिंदू महिला की हत्या, तन से जुदा किया सिर, काट दिया प्राइवेट पार्ट

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के सिंझोरो शहर में बुधवार को एक हिंदू महिला की जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या इतनी बर्बर तरह से की गई कि अज्ञात हत्यारे ने महिला का सिर तन से जुदा कर दिया, उसके खाल को छील दिया और ब्रेस्ट भी काट दिए। दिल को दहला देने वाली यह घटना सिंध के सिंझोरो की है। महिला की पहचान हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की दया भील के रूप में हुई है, जो सिंध के सिंझोरो की रहने वाली हैं।

पाकिस्तान में हिंदू महिला की हत्या
सिंझोरो शहर में बुधवार को एक 40 साल की हिंदू महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। हिंदू समुदाय से पाकिस्तान की पहली महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी ने ट्वीट कर कहा, “40 वर्षीय महिला का सिर काट दिया गया और उसके स्तन काट दिए गए।” पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता ने कहा कि पीड़िता के शरीर और चेहरे से चमड़ी उतारी गई थी। महिला के चार बच्चे हैं।

कृष्णा कुमारी ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, “दया भील नाम की एक 40 वर्षीय विधवा की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव बहुत बुरी हालत में मिला। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया था और दरिंदों ने पूरे सिर का मांस निकाल दिया था। आज उसके गांव का दौरा किया। वहां पुलिस टीमें भी पहुंचीं हैं।”

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
वहीं, पीपीपी के जियाला अमर लाल भील ने दावा किया कि बुधवार को खेत में क्षत-विक्षत शव मिला था और पुलिस ने महिला के परिवार से अन्य जानकारी जुटाई थी। पीपीपी नेता के अनुसार, पोस्टमार्टम किया गया है और आगे की जांच चल रही है। खबरों के बाद हरकत में आई पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। सिंझोरो और शाहपुरचक्कर पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृत महिला के घर भी पूछताछ के लिए पहुंची।

मार्च 2022 में Sindh में की गयी थी हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या
इससे पहले मार्च 2022 में पाकिस्तान में एक 18 साल की हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने लड़की को अगवा करने का प्रयास किया था, लेकिन जब वह सफल नहीं हो सका तो आरोपी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह मामला पाकिस्तान के सिंध के रोही सुक्कूर का था, जहां पूजा ओड नाम की हिंदू लड़की की हत्या कर दी गयी थी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...